Share market: आज घरेलु शेयर बाजार में देखने को मिल रही तेजी, सेंसेक्स में 100 अंकों का उछाल, निफ्टी भी दिखा मजबूत

Fall in share market: आज यानी 22 मई को भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार में हल्का उछाल देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कारोबार के दौरान 100 अंक ऊपर उछला है। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी 30 अंक बढ़कर अपना दिन का कामकाज शुरू किया है।
Share market: आज घरेलु शेयर बाजार में देखने को मिल रही तेजी, सेंसेक्स में 100 अंकों का उछाल, निफ्टी भी दिखा मजबूत

Share market: भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार में हल्की तेजी दिखाई दे रही है है। दरअसल शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में ज्यादातर शेयर हरे निशान में देखने को मिले है जबकि शुरूआती कामकाज के दौरान कुछ में गिरावट दिखाई दे रही है।

दरअसल शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स 100 अंक बढ़त के साथ शुरू हुआ है। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कारोबार 74,100 पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 30 अंक का उछाल लेकर अपना कारोबार 22,550 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

जानें ग्लोबल मार्केट का हाल:

दरअसल मंगलवार को वैश्विक शेयर बाजार में दबाव बना रहा। अमेरिकी बाजारों में, डाउ जोंस 0.17% की गिरावट के साथ 39,872 पर बंद हुआ, साथ ही S&P 500 इंडेक्स 0.25% उछाल के साथ 5,321 पर और नैसडैक 0.22% उछाल के साथ 16,832 पर बंद हुआ। जबकि एशियाई बाजारों में भी आज दबाव दिखा, क्योंकि चीन के हंग सेंग इंडेक्स में 0.18% की मामूली बढ़ोतरी हुई। वहीं, जापान के निक्केई इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। यह अन्य बाजारों पर भी असर डाला, जिसमें भारतीय शेयर बाजार भी शामिल है। इस दबाव के पीछे कई कारण हैं, जैसे विश्व स्तरीय राजनीतिक और आर्थिक संकट।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):

दरअसल आज भारतीय शेयर बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें डॉक्टर रेड्डीज, ब्रिटानिया, कोल इंडिया, ओएनजीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, डिवीज लैब और एचसीएल टेक के शेयर शामिल थे। वहीं आज यानी गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एसबीआई, महिंद्रा, सन फार्मा, हीरो मोटो, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड और श्रीराम फाइनेंस के शेयर में कमजोरी देखी गई हैं। जबकि निफ़्टी आईटी, बीएसई स्मॉल कैप और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स के शेयर हरे निशान में दिखे।

जानें कल के बाजार का हाल:

दरअसल कल यानी मंगलवार को बाजार में फ्लैट कामकाज दिखाई दिया था। कल सेंसेक्स 52 अंक की कमजोरी देखी गई थी। जिसके चलते सेंसेक्स ने अपने दिन का कारोबार 73,953 के स्तर पर बंद किया था। जबकि निफ्टी की बात की जाए तो निफ्टी ने 27 अंक की बढ़त लेकर 22,529 के स्तर पर दिन का कारोबार बंद किया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews