Share market : आज घरेलु शेयर बाजार में तेजी, बनाया अपना आल टाइम हाई, सेंसेक्स 150 अंक उछला, यहां जानें निफ्टी का हाल

Share market : आज यानी 18 जून को इंडियन शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कामकाज में अच्छी तेजी दिखाई दे रही है। दरअसल आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कामकाज के दौरान 150 अंक की बड़ी बढ़त लेता हुआ दिखाई दिया है। वहीं निफ्टी (nifty) ने भी 50 अंक बढ़कर अपना दिन का कारोबार शुरू किया है।
Share market : आज घरेलु शेयर बाजार में तेजी, बनाया अपना आल टाइम हाई, सेंसेक्स 150 अंक उछला, यहां जानें निफ्टी का हाल

Share market : भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है है। भारतीय शेयर बाजार हर दिन नए आयाम स्थापित कर रहा है। दरअसल आज भारतीय शेयर बाजार ने अपना अभी तक का आल टाइम हाई बनाया है। आज शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से ज्यादातर शेयर बढ़त लेते हुए हरे निशान में दिखाई दे रहे हैं जबकि शुरूआती कारोबार के कुछ में ही कमजोरी दर्ज की गई है।

शुरूआती कारोबार में इस बढ़त के चलते भारतीय शेयर बाजार ने एक नई ऊंचाई को छू लिया है। आज सेंसेक्स 150 अंक बढ़त के साथ शुरू हुआ है। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कामकाज 77,326 पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 50 अंक का उछाल लेकर अपना कारोबार 23,573 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):

दरअसल आज भारतीय शेयर बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें अडानी एंटरप्राइजेज और एक्सिस बैंक, विप्रो के शेयर सबसे अधिक बढ़कर ओपन हुए. ऑइल मार्केटिंग कंपनी बीपीसीएल और ओएनजीसी के शेयर शामिल थे।

इसी के साथ एनर्जी, आईटी और एफएमसीजी, इंफ्रा सेक्टर में आज के कारोबार के दौरान बाइंग देखने को मिल रही है, वहीं ऑटो सेक्टर की बात करें तो आज इसमें कम खरीदारी का माहौल बना हुआ है। हालांकि ऑटो सेक्टर से हीरो मोटो कॉर्प हरे निशान में नजर आ रहा है। इसी के साथ आज बैंकिंग सेक्टर में कमज़ोरी देखने को मिल रही है।

लगातार 3 दिन बंद था बाजार

आपको बता दें कि इससे पहले लगातार 3 दिन से भारतीय शेयर बाजार में कारोबार नहीं हो रहा था। दरअसल शनिवार और रविवार को वीकली ऑफ के चलते व सोमवार को बकरीद के पर्व के चलते शेयर बाजार में कारोबार नहीं किया गया था। वहीं शुक्रवार की बात की जाए तो 14 जून को भी बाजार ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews