Share market today: गिरावट के साथ शुरू हुआ आज घरेलु शेयर बाजार, सेंसेक्स 146 अंक फिसला, निफ्टी में भी 68 अंक की गिरावट

Share market today: गिरावट के साथ शुरू हुआ आज घरेलु शेयर बाजार, सेंसेक्स 146 अंक फिसला, निफ्टी में भी 68 अंक की गिरावट

Share market today: आज यानि बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुरूआती कारोबार के समय सेंसेक्स में 146 अंको की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि दिन के समय में मार्केट फिर से ट्रैक पर लौट सकता है। वहीं दूसरी और निफ्टी में भी आज फिर गिरावट देखने को मिल रही है। आंकड़ों की बात की जाए तो निफ्टी में तकरीबन 68 अंको की गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी ने अपना कारोबार आज 22,385 के स्तर पर शुरू किया है। वहीं सेंसेक्स ने 73,757 के स्तर पर अपना कारोबार शुरू किया है।

जानकारी के मुताबिक आज शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और 4 में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं आज IT, बैंकिंग और फाइनेंशियल्स में ज्यादा गिरावट दिखाई दे रही है।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):

दरअसल आज भारतीय शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट, ओएनजीसी, एक्सिस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, कोटक महिंद्रा, डिवीज लैब के शेयरों में तेजी दिखाई दे रही थी। वहीं दूसरी और शेयर बाजार के शुरुआती कामकाज के दौरान नुकसान उठाने वाली कंपनियों की और नजर की जाए तो इनमें ब्रिटानिया, भारती एयरटेल, अपोलो हॉस्पिटल, बजाज ऑटो, बीपीसीएल और नेस्ले इंडिया के साथ टाइटन के शेयर लाल निशान में दिखाई दे रहे है।

कल शेयर बाजार में गिरावट:

कल के दिन भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। आपको बता दें की निफ्टी कल 22,453 के स्तर पर बंद हो गई थी। वहीं सेंसेक्स में कल 110 अंक की गिरावट के साथ 73,903 के स्तर पर बंद होने के बाद आज 146 अंक की गिरावट है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews