Share market: आज भारतीय शेयर बाजार में धूम, सेंसेक्स (Sensex) 100 अंक ऊपर उछला, (nifty) ने भी 50 अंक की बढ़त के साथ शुरू किया कामकाज

Fall in share market: आज यानी 02 मई को भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कारोबार के दौरान 100 अंक ऊपर उछला है। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी 50 अंक चढ़कर अपना दिन का कामकाज शुरू किया है।
आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 650 अंक चढ़ा, IT और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

Share market: भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार में तेजी दिखाई दे रही है है। दरअसल शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान में देखने को मिले है जबकि शुरूआती कामकाज के दौरान कुछ में गिरावट दर्ज की गई है।

दरअसल शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स 100 अंक ऊपर चढ़ गया है। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कारोबार 74,600 पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 50 अंक की बढ़त लेकर अपना कारोबार 22,650 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

हालांकि आज यानी गुरुवार को पहले से बाजार में गिरावट की उम्मीद जताई जा रही थी। हालांकि शुरूआती कामकाज में तेजी दिखने के बाद एक बार फिर मार्केट ने रुख बदलते हुए गिरावट की और बड़ा हैं। वहीं जानकारी के अनुसार गिफ्ट निफ्टी से अंदाजा लगाया जा रहा था कि गुरूवार को शेयर बाजार में तेजी देखी जा सकती है।

फेडरल रिजर्व की नहीं बदली दरें:

दरअसल आज शेयर बाजार में कामकाज में उतार-चढ़ाव हो सकता है। हालांकि इसकी मुख्य वजह अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने महंगाई संबंधी चिंताओं के चलते ब्याज दरों को पुराने लेवल पर मेंटेन रखा है। वहीं आज भारतीय शेयर बाजार के लिए अच्छी खबर की बात की जाए तो इसमें रिकॉर्ड हाई जीएसटी रेवेन्यू शामिल है जिसके चलते आज बाजार में तेजी देखने को मिली है।

जानें कल के बाजार का हाल:

दरअसल कल यानी बुधवार को बाजार में छुट्टी थी। कल महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज दोनों नेशनल मार्केट में कारोबार नहीं किया गया था। हालांकि छुट्टी के बाद आज बाजार में शुरूआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली हैं। वहीं उम्मीद जताई जा रही है की दिन के कारोबार के समय मार्केट स्टेबल हो सकता हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews