Share Market : कमजोर शुरुआत के बाद सुधरा बाजार, देखें Sensex व Nifty का हाल

Share Market : कमजोर शुरुआत के बाद सुधरा बाजार, देखें Sensex व Nifty का हाल

व्यापार , डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज शेयर मार्केट (Share Market) की कमजोर शुरुआत हुई, कुछ देर निराशा का माहौल रहने के बाद बाजार ने उछाल पकड़ा और धीरे धीरे रफ़्तार पकड़ ली।

आज गुरुवार 09 जून 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 09 June 2022) जब ओपन हुआ तो बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 307.49 अंक की गिरावट के साथ 54585.00 अंक के स्तर पर कारोबार करता मिला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 87.70 अंक की गिरावट के साथ 16268.60 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखा। अच्छी बात ये रही कि  बाजार की कमजोरी का माहौल थोड़ी ही देर बाद तेजी में बदल गया।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना महंगा, चांदी की भी कीमत बढ़ी, खरीदने से पहले देख लें रेट

खबर लिखते समय बाजार हरे निशान पर कारोबार करता दिखाई दे रहा है।  सेंसेक्स 351.07 अंक की तेजी के साथ 55243.56 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है सेंसेक्स में 0.64 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है।  वहीं निफ्टी 121.30 अंक की बढ़त के साथ 16477.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 0.74 प्रतिशत की बढ़त देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – MP Weather : प्रदेश के 14 जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews