Share Market : बाजार में तेजी का दौर, ये है Sensex और Nifty का हाल

Share Market : बाजार में तेजी का दौर, ये है Sensex और Nifty का हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह का पहला दिन शेयर मार्केट (Share Market) में उथल पुथल भरा रहा। आज पहले दिन सोमवार को जब बाजार ओपन हुआ तो पहले सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों में बढ़त दिखाई दी।

आज 20 जून 2022 को जब शेयर मार्केट ओपन (Share Market Today 20 June 2022) हुआ तो बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 115.85 अंक की तेजी के साथ 51476.27 अंक के स्तर पर खुला, वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 26.20 अंक की तेजी के साथ 15319.70 अंक के स्तर पर खुला।

 ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी दोनों महंगे, यहां देखें ताजा रेट

ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर मार्केट अभी भी हरे निशान पर कारोबार कर रहा है।  सेंसेक्स (Sensex) 113.26 अंकों की बढ़त के साथ 51473.67  अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी (Nifty) 10.40 अंक की बढ़त के साथ 15303.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें – Mandi Bhav: 20 जून 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews