Share Market : बाजार में रौनक, Sensex और Nifty दोनों में तेजी

Share Market : बाजार में रौनक, Sensex और Nifty दोनों में तेजी

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट।  कारोबार सप्ताह का दूसरा दिन यानि मंगलवार शेयर मार्केट (Share Market) में निवेशकों के लिए उत्साह लेकर आया। आज मंगलवार को सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) की शुरुआत बढ़त के साथ हुई जो शाम तक जारी रही। बाजार अभी भी हरे निशान पर है।

आज 21 जून 2022 को जब शेयर मार्केट ओपन (Share Market Today 21 June 2022) हुआ तो सेंसेक्स (Sensex) 405.99 अंक की तेजी के साथ 53003.83 अंक के स्तर पर खुला, वहीं  निफ्टी (Nifty) 117.30 अंक की तेजी के साथ 15467.50 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – MP Transfer : IPS अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, देखें सूची

ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर मार्केट अभी भी हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 962.67 अंकों की बढ़त के साथ 52560.51 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 301.05 अंक की बढ़त के साथ 15551.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 1.87 प्रतिशत और निफ्टी में 1.96 प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना लुढ़का, चांदी पुरानी कीमत पर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews