Share market: आज शेयर बाजार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, निफ्टी ने बनाया ऑल टाइम हाई, सेंसेक्स में भी बड़ा उछाल, 210 अंक बढ़कर 73,267 के पार

Share market: आज शेयर बाजार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, निफ्टी ने बनाया ऑल टाइम हाई, सेंसेक्स में भी बड़ा उछाल, 210 अंक बढ़कर 73,267 के पार

Share market today: आज निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। दरअसल यह निफ्टी का अभी तक का ऑल टाइम हाई है। वहीं दूसरी और आज सेंसेक्स में भी शुरूआती कारोबार के दौरान 210 अंक की तेजी देखने को मिली है जिसके चलते यह 73,267 के स्तर पर शुरू हुआ है।

आंकड़ों की बात की जाए तो आज शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी देखने को मिल रही है वहीं 15 में गिरावट नजर आ रही है। हालांकि अभी विशषज्ञों के अनुसार आज बाजार को थोड़े और समय तक देखना पड़ेगा। निवेशकों को आज समझदारी के काम लेना पड़ेगा। शुरुआती कारोबार में हालांकि तेजी देखने को मिल रही है लेकिन दिन के समय इसमें बड़ा बदलाव आ सकता है। वहीं दूसरी और, पेटीएम ने बाजार में धूम मचा दी है। पेटीएम के शेयर में आज फिर यानि लगातार चौथे कारोबारी दिन 5% का अपर सर्किट लगा है।

कल क्या था बाजार का हाल?

दरअसल कल 20 फरवरी को भी भारतीय शेयर बाजार में उछाल देखने को मिला था। जानकारी के अनुसार निफ्टी ने कल भी 22,215 का ऑल टाइम हाई किया था। हालांकि शुरूआती कारोबार के बाद कल बाजार में गिरावट देखि गई जिसके चलते, निफ्टी ने हाई बनाने के बाद दिन के कारोबार में नीचे आकर 74 अंक की तेजी के साथ 22,196 के स्तर पर कारोबार को बंद किया था। जानकारी के अनुसार कल सेंसेक्स ने भी 349 अंक की तेजी के साथ 73,057 के स्तर पर अपना दिन का कारोबार बंद किया था। दरअसल कल सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट देखि गई थी।

विभोर स्टील की बाजार में धूम :

वहीं बाजार में निवेशकों में उत्साह के साथ साथ एक और ख़ुशी की लहर देखि जा रही है। दरअसल विभोर स्टील ट्यूब्स के शेयरों ने बाजार में धूम मचा दी है। कंपनी के शेयर ने स्टॉक एक्सचेंज में शानदार शुरुआत की है। जानकारी के अनुसार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में विभोर स्टील ट्यूब्स का शेयर ₹425 पर लिस्ट हुआ, जो इश्यू प्राइस से तकरीबन 181.5% ज्यादा है। इतना ही नहीं विभोर स्टील ट्यूब्स का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में इश्यू प्राइस से 178.81% ऊपर ₹421 पर लिस्ट हुआ।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews