Share Market: आज घरेलु शेयर बाजार में देखने को मिल रही रौनक, सेंसेक्स में 153 अंक उछाल, निफ्टी भी 40 अंक चढ़ा

Share Market: आज घरेलु शेयर बाजार में देखने को मिल रही रौनक, सेंसेक्स में 153 अंक उछाल, निफ्टी भी 40 अंक चढ़ा

Share Market: आज घरेलु शेयर बाजार में बड़ा उछाल देखा गया है। शुरूआती कामकाज के दौरान बाजार में जमकर निवेश किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आज सेंसेक्स ने शुरुआती बाजार के दौरान 153 अंको का बड़ी बढ़त लेते हुए 73,149 के स्तर पर कारोबार शुरू किया है। जानकारी के अनुसार शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी दिखाई दे रही है और मात्र 8 में गिरावट दर्ज की जा रही है।

तेजी वाले शेयर:

आज शेयर बाजार में टॉप गैनर्स में आईटीसी, विप्रो, एचसीएल टेक, टीसीएस, एलटीआई माइंडट्री, एसबीआई लाइफ और एचडीएफसी लाइफ के शेयर शामिल है। जबकि आज पावर ग्रिड, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एचयूएल, कोल इंडिया अल्ट्राटेक सीमेंट और ओएनजीसी के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे है।

दरअसल आज एक्सपर्ट्स का कहना है कि आईटीसी के शेयरों में ब्लॉक डील 404.40 रुपए प्रति शेयर रहने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार आज आईटीसी के शेयर में छोटी अवधि में दबाव में रहने की संभावना हैं। वहीं इसका एक कारण ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको कंपनी द्वारा कंपनी में 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचना है।

कल के बाजार का हाल जानें यहां:

वहीं आपको बता दें की कल, यानी 27 मार्च को भी भारतीय शेयर बाजार में तेजी दिखाई दी थी। बता दें की सेंसेक्स में 526 अंक की बढ़त देखि गई थी जिससे कल सेंसेक्स 72,996 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी ने भी 118 अंक का उछाल लेकर 22,123 के स्तर पर अपना कारोबार बंद किया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews