Share market : आज भारतीय शेयर बाजार में धूम, सेंसेक्स ने छुआ अपना आल टाइम हाई, निफ्टी में भी बड़ी बढ़त, पढ़ें आज का मार्केट

Share market : आज यानी 13 जून को इंडियन शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कामकाज में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। दरअसल आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कामकाज के दौरान 400 अंक की बड़ी बढ़त लेता हुआ दिखाई दिया है। वहीं निफ्टी (nifty) ने भी 100 अंक बढ़कर अपना दिन का कारोबार शुरू किया है।
आज भारतीय शेयर बाजार में हल्की तेजी, सेंसेक्स में 50 अंकों की बढ़त, निफ्टी भी हरे निशान में खुला

—Share market

Share market : भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है है। धीरे – धीरे भारतीय शेयर बाजार अपने पहले के दौर में वापस लौट रहा हैं। दरअसल आज भारतीय शेयर बाजार ने अपना अभी तक का आल टाइम हाई बनाया है। आज की बात की जाए तो शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से ज्यादातर शेयर बढ़त लेते हुए हरे निशान में दिखाई दे रहे हैं जबकि शुरूआती कारोबार के कुछ में गिरावट दर्ज की गई है।

दरअसल शुरूआती कामकाज में इस बढ़त के साथ ही भारतीय शेयर बाजार ने एक नई ऊंचाई को छू लिया है। आज सेंसेक्स 400 अंक बढ़त के साथ शुरू हुआ है। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कामकाज 77,145 पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 100 अंक का उछाल लेकर अपना कारोबार 23,481 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):

दरअसल आज भारतीय शेयर बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें डिवीज लैब, एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ, नेस्ले इंडिया, श्रीराम फाइनेंस, टेक महिंद्रा और हिंडाल्को के शेयर शामिल थे। वहीं आज यानी गुरुवार को शुरुआती कारोबार में हिंदुस्तान यूनिलीवर, ब्रिटानिया, टाटा कंज्यूमर और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में कमजोरी देखी गई हैं। जबकि विप्रो, अशोका बिल्डकॉन, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, वेदांता, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, अशोक लीलैंड, लार्सन, एशियन पेंट्स और भेल के शेयर हरे निशान में दिखे।

जानें कल के बाजार का हाल:

वहीं इससे पहले कल यानी 12 जून के बाजार की बात की जाए तो बीते दिन निफ्टी ने अपना अभी तक का ऑल टाइम हाई बनाया था। दरअसल दोपहर के कारोबार में इसने 23,441 को स्तर छुआ। हालांकि दिन के अंत तक यह थोड़ा नीचे आकर और 58 अंक की बढ़त के साथ 23,322 पर बंद किया था। जबकि सेंसेक्स की बात करें तो इसने 149 अंक की तेजी लेकर अपने कारोबार को 76,606 के स्तर पर बंद किया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews