Share Market: आज बाजार में धूम, सेंसेक्स में 54 अंक का उछाल, 72,677 पर शुरू किया कारोबार, जानें निफ्टी का हाल

Share Market: आज बाजार में धूम, सेंसेक्स में 54 अंक का उछाल, 72,677 पर शुरू किया कारोबार, जानें निफ्टी का हाल

Share Market: गुरुवार को यानि 22 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में शुरूआती कारोबार के दौरान उछाल दिखाई दे रहा है। यानी आज दिन के शुरुआत में निवेशकों का ध्यान शेयर बाजार को उठाने की और जा रहा है। जानकारी के अनुसार आज निफ्टी में दिन के शुरुआत में 26 अंक की तेजी देखने को मिल रही है। जिसके चलते निफ्टी ने अपना कारोबार 22,081 के स्तर पर शुरू किया हैं।

बाजार का शुरूआती आंकड़ा:

वहीं आज के दिन की शुरुआत की बात की जाए तो शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से तकरीबन 16 में उछाल दिखाई दिया तो वहीं 14 शेयरों में गिरावट भी देखने को मिली है। हालांकि यह बाजार का शुरूआती आंकड़ा है। दिन के कारोबार के दौरान आज बाजार में हलचल तेज रहेगी। दरअसल गुरूवार को मार्केट में उतार चढ़ाव देखने को मिलता है। इसको लेकर विशेषज्ञों का कहना है की दिन के कारोबार के दौरान निवेशकों को समझदारी से काम लेना होगा।

लगातार तेजी के बाद आज टूटा पेटीएम:

लगातार अपर सर्किट के बाद आज शुरूआती कारोबार के दौरान पेटीएम के शेयर में 3% की गिरावट दिखाई दे रही है। आपको बता दें की इससे पहले यानि तकरीबन चार कारोबारी दिनों से पेटीएम के शेयर में 5% का अपर सर्किट लगा था। 4 दिनों से पेटीएम के शेयर में तेजी रही है।

कल का बाजार?

वहीं आपको बता दें की कल बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। दरअसल दिन के अंत तक सेंसेक्स 434 अंक की गिरावट के साथ 72,623 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी में भी 141 अंक की गिरावट दिखाई दी थी। जिसके चलते यह 22,055 के स्तर पर बंद हुआ था।

जुनिपर होटल्स के IPO में भी निवेश का मिलेगा मौका:

वहीं दूसरी और लग्जरी होटल बनाने वाली जुनिपर होटल्स का IPO भी 21 फरवरी से निवेशकों के लिए शुरू हो रहा है। जिसके लिए निवेशक इसमें 23 फरवरी तक अप्लाई कर सकते है। वहीँ आपको बता दें की जुनिपर होटल्स के IPO के लिए कंपनी ने 342-360 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews