Share market: आज शेयर बाजार में दिखाई दे रही जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स में 500 अंकों का उछाल, निफ्टी भी दिखाई दिया मजबूत, पढ़ें आज का बाजार

Share market: आज यानी 26 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार तेजी नजर आ रही है। दरअसल आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कामकाज के दौरान 500 अंक की बढ़त लेता हुआ दिखाई दिया है।
Share Market: बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 288 अंक उछला, निफ्टी 25600 के पार

Share market: 26 जुलाई को शेयर बाजार में सकारात्मक रुझान देखने को मिल रहा है। दरअसल सेंसेक्स ने 500 अंकों से अधिक की वृद्धि दर्ज की और वर्तमान में 80,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी ने भी 170 अंकों की बढ़त हासिल की है और यह 24,580 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

दरअसल सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में बढ़त और 6 में गिरावट देखी गई है, जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में बढ़त और 15 में गिरावट हुई है। बैंकिंग और FMCG को छोड़कर NSE के सभी सेक्टरों में तेजी देखी जा रही है।

आज होगी सनस्टार लिमिटेड की लिस्टिंग

वहीं सनस्टार लिमिटेड का शेयर आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होने वाला है। दरअसल इस इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) की बिडिंग 19 जुलाई से 23 जुलाई तक खुली थी और तीन दिनों में यह इश्यू कुल 82.99 गुना सब्सक्राइब हुआ। जानकारी के अनुसार रिटेल कैटेगरी में IPO 24.23 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 145.68 गुना और नॉन-इंस्टीटूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 136.49 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं कंपनी द्वारा इस IPO का प्राइस बैंड ₹90 से ₹95 रखा गया था।

जानें कल के बाजार का हाल:

दरअसल, इससे पहले 25 जुलाई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। जानकारी दे दें कि गुरुवार को सेंसेक्स 109 अंक चढ़कर 80,039 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 7 अंक की तेजी लेकर 24,406 के स्तर पर बंद हुआ था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews