Share Market Update: बजट से पहले घरेलु शेयर बाजार में देखने को मिला फ्लैट कारोबार, सेंसेक्स लुढ़का, निफ्टी में भी दिखाई दी गिरावट, यहां जानें आज का बाजार

Share Market Update: आज यानि 23 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में आज फ्लैट कारोबार दिखाई दे रहा है। जिसके चलते आज शेयर बाजार में शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत आज गिरावट के साथ शुरू हुई है।
आज भारतीय शेयर बाजार में हल्की तेजी, सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 78,950 पर पहुंचा, निफ्टी-50 में भी बढ़त

Share Market Update: आज 23 जुलाई यानी मंगलवार को, भारतीय शेयर बाजार (indian share market) ने बजट से पहले हलकी गिरावट लेकर कारोबार शुरू किया है, जिसमें सेंसेक्स (Sensex) ने 80,440 और निफ्टी ने 24,470 का लेवल छुआ है। हालांकि कल बाजार ने शुरूआती कारोबार में बड़ा उछाल लेकर कारोबार शुरू किया था। वहीं शुरूआती कारोबार के दौरान आज बाजार फ्लैट नजर आ रहा है हालांकि इसके पीछे एक कारण बजट से पहले संभावनाएं भी हो सकती है।

सेंसेक्स (Sensex) में करीब 60 अंक की गिरावट :

हालांकि इससे पहले कल भी 22 जुलाई को मार्केट में कारोबार में गिरावट लेकर कारोबार बंद किया था। जानकारी के मुताबिक आज भी शुरूआती कारोबार में बाजार में सेंसेक्स (Sensex) में करीब 60 अंक की गिरावट देखी गई हैं। जिसके कारण सेंसेक्स (Sensex) ने 80,440 के स्तर पर कारोबार शुरू किया है।

दरअसल आज शुरूआती कारोबार के निफ्टी (nifty) 30 अंक की गिरावट पर 24,470 अंक के लेवल को छुआ है। वहीं आज सेंसेक्स (Sensex) के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट दिखाई दे रही है तो वहीं 14 में तेजी देखने को मिल रही है।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):

दरअसल आज भारतीय शेयर बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मा, सुजलोन एनर्जी, शक्ति पम्प्स, राजेश एक्सपोर्ट्स, आहलूवालिया कॉन्ट्र, वॉकहार्ट, ट्रान्सपोर्ट कॉर्प, CAMS के शेयर शामिल थे। वहीं आज यानी बुधवार को शुरुआती कारोबार में Jana Small Finance Bank, एचएमटी, सेसा गोआ, मैंग्लोर रिफाइनरी, आईडिया सेलुलर, Emcure Pharmaceutica, इंटेलेक्ट डिजाइन एरीना के शेयर में कमजोरी देखी गई हैं।

दरअसल गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट लेकर बंद हुआ था। इसका मुख्य कारण बजट से पहले की उथल-पुथल को भी माना गया है। इसके परिणामस्वरूप आईटी कंपनियों के शेयरों में उछाल भी देखा गया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews