Share Market Update: आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ा उछाल, सेंसेक्स 169 अंक ऊपर चढ़ा, निफ्टी भी शुरूआती कारोबार में दिखा मजबूत

Share Market Update: 26 अप्रैल को शेयर बाजार (Stock Market) में निवेशकों का रुख बढ़त की और नजर आ रहा है। दरअसल इसके चलते आज शेयर बाजार में शुरूआती समय में तेजी दिखाई दी। जानकारी के अनुसार कल भी शुरूआती कारोबार के दौरान बाजार में तेजी देखने को मिली थी।
आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 गिरा, निफ्टी 200 अंक लुढ़का

Share Market Update: आज, भारतीय शेयर बाजार (indian share market) ने एक बार फिर बड़ा उछाल लेकर कारोबार शुरू किया है, जिसमें सेंसेक्स (Sensex) ने 74,509 और निफ्टी ने 22,620 का लेवल छुआ है। हालांकि बाजार की मजबूती के पीछे कई बड़े कारण हैं। दरअसल इसमें विदेशी निवेशकों का बड़ता आकर्षण लगातार एक बड़ी वजह बन रहा हैं, और जारी किए जा रहे तिमाही नतीजे भी एक कारण हैं। हालांकि कई शेयर में आज गिरावट भी दिखाई दी हैं।

सेंसेक्स (Sensex) में करीब 169 अंक की तेजी:

हालांकि इससे पहले भी यानि कल 25 अप्रैल को भी मार्केट में तेजी दिखाई दी थी, जिसके बाद मार्केट में अच्छा कारोबार दिखाई दिया था। जानकारी के अनुसार शुरूआती कारोबार में आज बाजार में सेंसेक्स (Sensex) में करीब 169 अंक की तेजी देखी गई हैं। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने 74,509 के स्तर पर कारोबार किया।

दरअसल आज शुरूआती कारोबार के निफ्टी (nifty) 50 अंक की तेजी पर 22,620 अंक के लेवल पर खुला है। वहीं आज सेंसेक्स (Sensex) के 30 शेयरों में से 21 में तेजी दिखाई दी तो वहीं 9 में गिरावट देखने को मिल रही है।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):

दरअसल बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें टेक महिंद्रा, डिविस लैब, एक्सिस बैंक, एसबीआई, डॉक्टर रेडीज़ और जे डब्ल्यूएस स्टील के शेयर थे। वहीं आज यानी मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बजाज फाइनेंस, बजाज फिन सर्विस, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कन्ज़ूमर के शेयर में कमजोरी देखी गई हैं।

जानकारी के अनुसार निफ्टी आईटी इंडेक्स में आज शुरूआती बाजार के दौरान हरे निशान में शेयर देखने को मिले हैं और दरअसल इसमें आज 1.30 प्रतिशत की तेज़ी दिखाई दी है। हालांकि बैंक इंडेक्स आज फ्लैट बना हुआ है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews