
Share Market Update: आज यानी मंगलवार को, भारतीय शेयर बाजार (indian share market) ने एक बार फिर बम्पर उछाल के साथ कारोबार शुरू किया है, जिसमें सेंसेक्स (Sensex) ने 72964 और निफ्टी ने 22,150 का लेवल छुआ है। हालांकि बाजार की मजबूती के पीछे कई बड़े कारण हो सकते हैं। दरअसल कल बाजार ने एक दम से अपना रुख बदला था। जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्री इलेक्शन मार्केट है। हालांकि कई शेयर में आज शुरुआरी कामकाज में गिरावट भी दिखाई दी हैं।
सेंसेक्स (Sensex) में करीब 200 अंक से ज्यादा की तेजी:
हालांकि इससे पहले भी यानि कल 13 मई को भी मार्केट में शुरूआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही थी, जिसके बाद मार्केट में अंत में बाजार फ्लैट देखने को मिला था। जानकारी के अनुसार आज भी शुरूआती कारोबार में बाजार में सेंसेक्स (Sensex) में करीब 200 अंक से ज्यादा की तेजी देखी गई हैं। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने 72964 के स्तर पर कारोबार किया।
दरअसल आज शुरूआती कारोबार के निफ्टी (nifty) 50 अंक की तेजी पर 22,150 अंक के लेवल पर खुला है। वहीं आज सेंसेक्स (Sensex) के 30 शेयरों में से 25 में तेजी दिखाई दी तो वहीं 5 में गिरावट दर्ज की जा रही है।
आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):
दरअसल बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें श्रीराम फाइनेंस, हिंडालको, बीपीसीएल, ओएनजीसी, कोल इंडिया, पावर ग्रिड और एचडीएफसी लाइफ के शेयर थे। इसके साथ ही बीएसई लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, ओएनजीसी, ऑल कार्गो लॉजिस्टिक्स, बाटा इंडिया, लार्सन ऐंड टुब्रो, एचसीएल टेक, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और इंफोसिस के शेयर में भी बड़ी तेजी देखि गई है। वहीं आज यानी मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सिप्ला, बजाज ऑटो, टाटा कंज्यूमर, डिवीज लैब, अपोलो हॉस्पिटल, एशियन पेंट और ब्रिटानिया के शेयर में कमजोरी देखी गई हैं। जबकि आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और एशियन पेंट्स के शेयर लाल निशान में दिखे।
जानकारी के अनुसार निफ्टी ऑटो इंडेक्स में आज शुरूआती बाजार के दौरान हरे निशान में कारोबार देखने को मिला हैं और दरअसल इसमें आज अच्छी तेज़ी दिखाई दी है। हालांकि बैंक इंडेक्स में भी आज तेजी बनी हुई है।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

