Stock Market Update: आज घरेलु शेयर बाजार में बम्पर उछाल, सेंसेक्स में 400 अंको की तेजी, निफ्टी भी 110 अंक उछला, जानें आज के मार्केट का हाल

Share Market Update: आज यानि 03 मई को शेयर बाजार (Stock Market) में निवेशकों का रुख अच्छा नजर आ रहा है। दरअसल इसके चलते आज शेयर बाजार में शुरूआती समय में तेजी दिखाई दी। जानकारी के अनुसार कल भी शुरूआती कारोबार के दौरान बाजार में तेजी देखने को मिली थी।
Stock Market Update: आज घरेलु शेयर बाजार में बम्पर उछाल, सेंसेक्स में 400 अंको की तेजी, निफ्टी भी 110 अंक उछला, जानें आज के मार्केट का हाल

Stock Market Update: आज, भारतीय शेयर बाजार (indian share market) ने एक बार फिर बम्पर उछाल लेकर कारोबार शुरू किया है, जिसमें सेंसेक्स (Sensex) ने 75,017 और निफ्टी ने 22,765 का लेवल छुआ है। हालांकि बाजार की मजबूती के पीछे कई बड़े कारण हैं। दरअसल इसमें जारी किए जा रहे तिमाही नतीजे भी एक कारण हैं। जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्री इलेक्शन मार्केट है। हालांकि कई शेयर में आज शुरुआरी कामकाज में गिरावट भी दिखाई दी हैं।

सेंसेक्स (Sensex) में करीब 406 अंक की तेजी:

हालांकि इससे पहले भी यानि कल 02 मई को भी मार्केट में तेजी दिखाई दी थी, जिसके बाद मार्केट में अच्छा कारोबार दिखाई दिया था। जानकारी के अनुसार आज भी शुरूआती कारोबार में आज बाजार में सेंसेक्स (Sensex) में करीब 406 अंक की तेजी देखी गई हैं। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने 75,017 के स्तर पर कारोबार किया।

दरअसल आज शुरूआती कारोबार के निफ्टी (nifty) 110 अंक की तेजी पर 22,765 अंक के लेवल पर खुला है। वहीं आज सेंसेक्स (Sensex) के 30 शेयरों में से 25 में तेजी दिखाई दी तो वहीं 5 में गिरावट दर्ज की जा रही है।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):

दरअसल बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें बजाज फाइनेंस में सात फीसदी की तेजी दिखाई दी थी जबकि बजाज फिनसर्व, श्रीराम फाइनेंस, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक के शेयर थे। वहीं आज यानी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में पावर ग्रिड, कोल इंडिया लिमिटेड, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, लार्सन और एचडीएफसी लाइफ के शेयर में कमजोरी देखी गई हैं।

जानकारी के अनुसार निफ्टी आईटी इंडेक्स में आज शुरूआती बाजार के दौरान हरे निशान में कारोबार देखने को मिला हैं और दरअसल इसमें आज अच्छी तेज़ी दिखाई दी है। हालांकि बैंक इंडेक्स आज फ्लैट बना हुआ है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews