Share Market Update: आज भारतीय शेयर बाजार में धूम, बाजार ने बनाया ऑल टाइम हाई, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा

Share Market Update: आज भारतीय शेयर बाजार में धूम, बाजार ने बनाया ऑल टाइम हाई, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा

Share Market Update: आज, भारतीय शेयर बाजार ने नए ऑल टाइम हाई की ऊंचाई में कारोबार किया है, जिसमें सेंसेक्स ने 74,501 और निफ्टी ने 22,619 का लेवल छुआ है। बाजार की मजबूती के पीछे कई कारण हैं। जिसमें विदेशी निवेशकों का बड़ता आकर्षण, और भारत के जीडीपी की बढ़ती ग्रोथ शामिल है। हालांकि नया हाई बनाने के बाद मार्केट एक बार फिर फिसल कर नीचे आ गया। जानकारी के अनुसार शुरूआती कारोबार में आज बाजार में सेंसेक्स में करीब 400 अंक की तेजी देखि गई। जिसके चलते सेंसेक्स ने 74 278 के स्तर पर कारोबार किया।

दरअसल आज शुरूआती कारोबार के निफ्टी 122 अंक की तेजी पर 22557 अंक के लेवल पर खुला है। वहीं आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 9 में तेजी दिखाई दी तो वहीं 21 में गिरावट देखने को मिल रही है।

गिफ्ट निफ्टी के तेजी के मिले थे संकेत:

वहीं आज यानी गुरुवार 4 अप्रैल को प्री ओपन कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 402 अंक की तेजी लेकर 74279 अंक के लेवल पर पहुंचा। वहीं निफ्टी भी 118 अंक की तेजी पर 22550 अंक के लेवल पर शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार गिफ्ट निफ्टी से संकेत मिल रहे थे कि गुरूवार को यानी आज भारतीय शेयर बाजार के कारोबार की शुरुआत तेजी से हो सकती है। वहीं आज एशियाई शेयर बाजारों में शुरुआती कामकाज में तेजी देखने को मिल रही थी।

कल के बाजार का हाल:

दरअसल कल बाजार में गिरावट देखि गई थी। जानकारी दे दें की कल सेंसेक्स ने 27 अंक की गिरावट के साथ 73,876 के स्तर पर अपना दिन का कारोबार बंद किया था। जबकि, निफ्टी ने भी 18 अंक की गिरावट लेकर, 22,434 के स्तर पर अपना दिन का कारोबार बंद किया था

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews