Share Market Update: आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी, शुरूआती कारोबार में 200 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी हरे निशान में हुआ शुरू

Share Market Update: आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी, शुरूआती कारोबार में 200 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी हरे निशान में हुआ शुरू

Share Market Update: आज, भारतीय शेयर बाजार (indian share market) ने एक बार फिर उछाल लेकर कारोबार किया है, जिसमें सेंसेक्स (Sensex) ने 74,950 और निफ्टी ने 22,700 का लेवल छुआ है। बाजार की मजबूती के पीछे कई कारण हैं। जिसमें विदेशी निवेशकों का बड़ता आकर्षण, और भारत के जीडीपी की बढ़ती ग्रोथ शामिल है।

हालांकि इससे पहले कल मार्केट ने नया हाई बनाया था जिसके बाद मार्केट एक बार फिर फिसल कर नीचे आ गया था। जानकारी के अनुसार शुरूआती कारोबार में आज बाजार में सेंसेक्स (Sensex) में करीब 200 अंक की तेजी देखि गई। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने 74,950 के स्तर पर कारोबार किया।

दरअसल आज शुरूआती कारोबार के निफ्टी (nifty) 50 अंक की तेजी पर 22,700 अंक के लेवल पर खुला है। वहीं आज सेंसेक्स (Sensex) के 30 शेयरों में से 26 में तेजी दिखाई दी तो वहीं 8 में गिरावट देखने को मिल रही है।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):

दरअसल बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें ओएनजीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस, विप्रो, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कंपनियां शामिल थी, जबकि कमजोरी वाले शेयर में टीसीएस के शेयर थे। वहीं आज यानी बुधवार को शुरुआती कारोबार में पतंजलि फूड्स, आईआरसीटीसी, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, इंफोसिस, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर उछाल पर कारोबार कर रहे थे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews