Share Market Update: आज तेजी के साथ शुरू हुआ घरेलु शेयर बाजार, सेंसेक्स 280 अंक उछला, निफ्टी में भी देखी गई 100 अंक की बढ़त

Share Market Update: आज तेजी के साथ शुरू हुआ घरेलु शेयर बाजार, सेंसेक्स 280 अंक उछला, निफ्टी में भी देखी गई 100 अंक की बढ़त

Share Market Update: आज, भारतीय शेयर बाजार (indian share market) ने एक बार फिर उछाल लेकर कारोबार किया है, जिसमें सेंसेक्स (Sensex) ने 73,220 और निफ्टी ने 22,270 का लेवल छुआ है। बाजार की मजबूती के पीछे कई कारण हैं। जिसमें विदेशी निवेशकों का बड़ता आकर्षण, और भारत के जीडीपी की बढ़ती ग्रोथ भी शामिल हो सकती है।

हालांकि इससे पहले कल मार्केट बंद था जिसके बाद मार्केट एक बार फिर आज शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार शुरूआती कारोबार में आज बाजार में सेंसेक्स (Sensex) में करीब 280 अंक की तेजी देखि गई। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने 73,220 के स्तर पर कारोबार किया।

दरअसल आज शुरूआती कारोबार के निफ्टी (nifty) 100 अंक की तेजी पर 22,270 अंक के लेवल पर खुला है। वहीं आज सेंसेक्स (Sensex) के 30 शेयरों में से 26 में तेजी दिखाई दी तो वहीं 4 में गिरावट देखने को मिल रही है।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers)

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बाजार के शुरुआती कारोबार में निफ़्टी आईटी को छोड़कर सभी सेक्टरल इंडेक्स तेजी पर कारोबार कर रहे थे। वहीं अगर बाजार के निवेशकों को मल्टीबैगर मुनाफा देने वाले शेयर्स पर नजर डाली जाए तो इसमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, ओएनजीसी, एशियन पेंट्स, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज के शेयर शामिल हैं। वहीं इन्फोसिस और एचसीएल टेक के शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल रही हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews