Share Market Update: आज घरेलु शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत रही फ्लैट, सेंसेक्स में दिखा उछाल, निफ्टी में रही गिरावट, जानें आज का बाजार

Share Market Update: आज यानि 17 मई को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में आज फ्लैट कारोबार दिखाई दे रहा है। जिसके चलते आज शेयर बाजार में शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स में हल्की तेजी दिखाई दी। जबकि निफ्टी की शुरुआत आज गिरावट के साथ शुरू हुई है।
आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, डोनाल्ड ट्रम्प के 25% टैरिफ के ऐलान का दिखा असर

Share Market Update: आज 17 मई यानी शुक्रवार को, भारतीय शेयर बाजार (indian share market) ने हल्का उछाल लेकर कारोबार शुरू किया है, जिसमें सेंसेक्स (Sensex) ने 73,711 और निफ्टी ने 22,380 का लेवल छुआ है। हालांकि कल भी बाजार ने शुरूआती कारोबार में बड़ा उछाल लेकर कारोबार शुरू किया था। दरअसल शुरूआती कारोबार के दौरान आज बाजार फ्लैट नजर आ रहा है हालांकि इसके पीछे एक कारण हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन भी हो सकता है।

सेंसेक्स (Sensex) में करीब 47 अंक की तेजी:

हालांकि इससे पहले कल भी 16 मई को मार्केट में कारोबार में तेजी दिखाई दी थी, मार्केट में अंत में तेजी देखने को मिली थी। जानकारी के मुताबिक आज भी शुरूआती कारोबार में बाजार में सेंसेक्स (Sensex) में करीब 47 अंक की तेजी देखी गई हैं। जिसके कारण सेंसेक्स (Sensex) ने 73,711 के स्तर पर कारोबार शुरू किया है।

दरअसल आज शुरूआती कारोबार के निफ्टी (nifty) 20 अंक की तेजी पर 22,380 अंक के लेवल को छुआ है। वहीं आज सेंसेक्स (Sensex) के 30 शेयरों में से 22 में उछाल दिखाई दे रहा है तो वहीं 8 में गिरावट देखने को मिल रही है।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):

दरअसल आज भारतीय शेयर बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इरकॉन इंटरनेशनल, इंजिनियर्स इंडिया और ओएनजीसी के शेयर शामिल थे। वहीं आज यानी बुधवार को शुरुआती कारोबार में एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, लार्सन, विप्रो, एचसीएल टेक, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर में कमजोरी देखी गई हैं। जबकि निफ़्टी आईटी और निफ़्टी बैंक के साथ निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स के शेयर भी लाल निशान में दिखे।

दरअसल गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी लेकर बंद हुआ था। इसका मुख्य कारण अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों में गिरावट आना भी हैं। इसके परिणामस्वरूप आईटी कंपनियों के शेयरों में उछाल भी देखा गया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews