सरकारी बैंक की खास FD स्कीम, 300 दिन के टेन्योर पर मिल रहा 7.80% रिटर्न, 30 सितंबर तक उठायें लाभ 

इंडियन बैंक अपनी 300 दिन के खास एफडी स्कीम पर आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहा है। यह 30 सितंबर के बाद बंद हो जाएगी।।
bank fd

Bank FD Scheme: फिक्स्ड डिपॉजिट को बचत के लिए बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है। कई बैंक  अपने ग्राहकों को स्पेशल एफडी स्कीम ऑफर करते हैं। जिस पर सामान्य फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में ज्यादा ब्याज मिलता है। पब्लिक सेक्टर का इंडियन बैंक भी अपनी खास एफडी स्कीम चला रहा है,  जिसका नाम “IND Supreme 300 Days” है।

5 हजार रुपये से निवेश शुरू (300 Days Special FD Scheme)

एफडी स्कीम में कम से कम 5000 रुपये का निवेश कर सकते हैं। इनवेस्टमेंट की अधिकतम सीमा 3 करोड़ रुपये से कम होनी चाहिए। इच्छुक ग्राहक 30 सितंबर 2024 तक इसका लाभ उठा सकते हैं।   1 जुलाई 2024 को ही बंद होने वाली थी। लेकिन डेडलाइन को बढ़ा दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews