सरकारी बैंक की स्पेशल FD स्कीम, 400 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 8.05% ब्याज, 31 मार्च तक उठायें लाभ, यहाँ जानें डिटेल 

बैंक स्पेशल एफडी स्कीम पर कम समय में अधिक रिटर्न ऑफर कर रहा है। दरें 7% से अधिक है। इसमें निवेश के लिए डेडलाइन नजदीक है। आइए जानें ग्राहकों को बैंक कितना ब्याज दे रहा है?
bank fd

मार्च में कई वित्तीय कार्यों को पूरा करने की डेडलाइन खत्म होने वाली है। इसमें पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक की दो फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाएं (Special FD Scheme) भी शामिल है। बैंक दोनों ही स्कीम पर ग्राहकों को आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहा है। जहां रेगुलर एफडी पर सामान्य नागरिकों को अधिकतम 7.10% ब्याज मिल रहा हैं। वहीं 400 दिन के स्पेशल स्कीम पर 7.30% ब्याज मिल रहा है।

एफडी स्कीम पर रेगुलर डिपॉजिट की तुलना में बेहतर रिटर्न और सेवाएं का दावा बैंक करतेर हैं। यहाँ बात “इंड सुपर 400 डे” और “इंड सुप्रीम 300 डे” की बात हो रही है। ये स्कीम 31 मार्च तक बंद होने वाली है। इसमें 3 करोड रुपये से कम का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। 400 दिन के एफडी स्कीम में निवेश की न्यूनतम राशि 5000 रुपये होनी चाहिए। वहीं 300 दिन के खास स्कीम के लिए मिनिमम निवेश राशि 10 हजार रुपये है।

एफडी स्कीम पर मिल रहा कितना रिटर्न?

  • इंड सुपर 400 डे एफडी स्कीम की शुरुआत 30 अक्टूबर 2024 को हुई थी, जो मार्च के बाद बंद हो सकती है। स्कीम के तहत बैंक सामान्य नागरिकों को 7.30% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट 7.80% और सुपर सीनियर सिटीजन के लिए 8.05% है।
  • इंड सुप्रीम 300 डे एफडी स्कीम पर भी बैंक आकर्षक ब्याज दे रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.05% है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.55% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.80% रिटर्न बैंक दे रहा है।

सामान्य एफडी के लिए इन्टरेस्ट रेट

  • 7 से 14 दिन- 2.80%
  • 15 से 29 दिन- 2.80%
  • 30 से 45 दिन- 3%
  • 46 से 90 दिन- 3.25%
  • 91 से 120 दिन- 3.50%
  • 121 दिन से लेकर 180 दिन 3.85%
  • 181 दिन से लेकर 9 महीने से कम- 4.50%
  • 9 महीने से लेकर 1 साल से कम- 4.75%
  • 1 साल- 6.10%
  • 1 साल से अधिक और 2 साल से कम- 7.10%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.70%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.25%
  • 5 साल- 6. 25%
  • 5 साल से अधिक- 6.10%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews