Post Office की इस स्कीम में 100 रुपए से शुरू करें निवेश, मिलेगा लाखों का रिटर्न

Post Office की इस स्कीम में 100 रुपए से शुरू करें निवेश, मिलेगा लाखों का रिटर्न

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पोस्ट ऑफिस (Post office) में किए गए इन्वेस्टमेंट को हमेशा से ही सुरक्षित बताया जाता है। इन्वेस्टमेंट करने के लिए शेयर मार्केट और म्युचुअल फंड भी अच्छा ऑप्शन है, लेकिन यहां तगड़े रिटर्न के साथ रिस्क भी ज्यादा होती है। अगर आप अपने पैसे को लेकर रिस्क नहीं लेना चाहते हैं तो उसे सिक्योर जगह पर इन्वेस्ट करना है सही होगा। निवेश के बाद तगड़ा रिटर्न पाने के लिए पोस्ट ऑफिस की स्कीम (Post Office Scheme) काम की है। इसके लिए आपको स्कीम के तहत पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाना होगा और आपको लाखों रुपए रिटर्न में मिलेंगे।

पोस्ट ऑफिस में स्मॉल सेविंग स्कीम (Small Saving Scheme) रेकरिंग डिपॉजिट (Reccuring Deposite) चलाई जाती है जो पूरी तरह से सिक्योर है। इस योजना की खासियत यह है कि यहां 100 रुपए से निवेश की शुरुआत की जा सकती है। व्यक्ति 100 रुपए से लेकर जितना चाहे उतना इन्वेस्ट कर सकता है। रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में 1 साल से लेकर दो साल या उससे ज्यादा समय के लिए इन्वेस्ट किया जा सकता है। इस योजना पर तिमाही ब्याज भी मिलता है।

Must Read- उज्जैन: ट्रैक्टर चालक को भारी पड़ी मनमानी, तेज बहाव में बहे 2 व्यक्ति

पोस्ट ऑफिस की इस योजना में अपना खाता खुलवाने के लिए व्यक्ति का 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र का होना जरूरी है। जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है उनका खाता माता-पिता खुलवा सकते हैं। इस स्कीम की खासियत यह है कि इसके अंतर्गत व्यक्ति को लोन भी आसानी से मिल जाता है। लोन लेने के लिए ब्रांच से संपर्क कर सकते हैं। लोन की राशि 12 किस्त में जमा की जा सकती है। खाते में जमा की गई राशि का आधा हिस्सा लोन के रूप में दिया जाता है।

रेकरिंग डिपॉजिट की इस स्कीम में हर व्यक्ति अपनी क्षमता के हिसाब से निवेश कर सकता है। इसमें निवेश किए गए पैसे पर अच्छी राशि रिटर्न के रूप में मिलेगी। योजना की खासियत यह है कि आपका पैसा कभी भी डूबेगा नहीं और समय पड़ने पर तगड़ा रिटर्न वापस मिलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews