1 लाख रुपये से शुरू किया था बिजनेस, आज बन चुके हैं करोड़ों के मालिक, पढ़ें Laddubox की Success Story

पति संदीप जोगीपार्ती कैलिफोर्निया में डेटा इंजीनियर थे। वहीं, पत्नी सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी। दोनों ही शुरुआती दौर से ही इंडिया वापस आना चाहते थे।
1 लाख रुपये से शुरू किया था बिजनेस, आज बन चुके हैं करोड़ों के मालिक, पढ़ें Laddubox की Success Story

Laddubox Success Story : कहते हैं जब कोई सफलता पाने का दृढ़ निश्चय कर ले, तो उसे कोई भी रोक नहीं सकता। ऐसा ही कुछ कमाल कर दिखाया है विदेश में रहने वाले कपल ने… जो भारत से अधिक दिन दूर न रह पाए और वापस इंडिया जाकर अपना एक बिजनेस शुरू किया। इसके लिए उन्होंने ₹100000 का इन्वेस्टमेंट किया था। बता दें कि वर्तमान में यह करोड़ों की कंपनी बन चुकी है। बता दें कि पति-पत्नी अमेरिका में 5 साल से रह रहे थे। पति संदीप जोगीपार्ती कैलिफोर्निया में डेटा इंजीनियर थे। वहीं, पत्नी सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी। दोनों ही शुरुआती दौर से ही इंडिया वापस आना चाहते थे।

पहुंचाया हेल्दी लड्डू

एक दिन वह दोनों नौकरी छोड़कर वापस हैदराबाद आ गए और अपने शहर से ही बिजनेस की शुरुआत की। इसमें उन्होंने ₹100000 की पूंजी लगाई, जिसका नाम उन्होंने लड्डू बॉक्स रखा। इसमें उन्होंने कस्टमर तक हेल्दी लड्डू पहुंचाया और आज इस कंपनी का वैल्यूएशन 2 करोड रुपए हो चुका है। दरअसल, यह साल 2019 की बात है। जब संदीप मार्केट को समझने के लिए देशभर में 6 से 8 महीने तक घूमते रहे। इसके बाद उन्होंने कस्टमर की डिमांड को समझते हुए यह अंदाजा लगाया कि फूड और फिटनेस में उन्हें लोगों के लिए कुछ मीठा बनाना चाहिए।

गन्ना का गुड़ करें इस्तेमाल

इसके बाद, उन्होंने लड्डू बॉक्स कंपनी की शुरुआत करने की। कपल ने देखा कि मार्केट में मिठाइयों की वैरायटी के पैकेज मिठाइयों की डिमांड बढ़ रही है। लोग एक-दूसरे को मिठाई का डब्बा गिफ्ट कर रहे हैं। शादी, ट्रैवल करते समय भी वह मिठाइयों का डब्बा खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। जिसे देखते हुए उन्होंने मार्केट में कई तरह के लड्डुओं को बेचना शुरू किया। केवल इतना ही नहीं, कंपनी का दावा है कि उनके प्रोडक्ट में सफेद चीनी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, बल्कि इस पारंपरिक रेसिपी से तैयार किया जाता है। इन लड्डुओं को तैयार करने के लिए गन्ने के गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें आयरन, फाइबर और खनिज की भरपूर मात्रा होती है। शुरुआती दौर में उन्होंने स्टॉल लगाकर मिठाइयों को बेचा, लेकिन धीरे-धीरे उनके कस्टमर बढ़ने लगे और मिठाइयों के लिए उन्हें कॉल आने लगे।

कंपनी का टर्नओवर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी का टर्नओवर वर्तमान में करे तो यह 2 करोड रुपए का है। आप इस कंपनी से हैंडमेड लड्डू को ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। इसमें मल्टीग्रेन लड्डू, बाजार आधारित लड्डू, मूंग दाल लड्डू, सहित अन्य बहुत सी वैरायिटी आपको मिल जाएगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews