Stock Market: आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स में 170 अंकों से ज्यादा का उछाल, सन फार्मा, महिंद्रा और ट्रेंट में तेजी

आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली है। सुबह 10:17 पर सेंसेक्स 170 अंकों की उछाल लेकर 80,438 के स्तर पर नजर आया है। वहीं निफ्टी में 51 अंकों की बढ़त देखने को मिली, जिसके चलते कारोबार 24,662 के स्तर पर नजर आया। चलिए जानते हैं आज बाकी बाजार का हाल।
Stock Market

आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार देखने को मिला है। सेंसेक्स 200 अंकों की बढ़त के साथ 80,500 के स्तर पर देखा गया, जबकि निफ्टी में भी 70 अंकों से ज्यादा की उछाल दिखाई दी और निफ्टी 24,680 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। आज सन फार्मा, महिंद्रा और ट्रेंट के शेयर 2% तक की तेजी के साथ कारोबार करते हुए दिखे, जबकि जोमैटो, एयरटेल और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

आज सेंसेक्स ने अपने कारोबार की शुरुआत 80,173 के स्तर पर की थी। सेंसेक्स ने आज का उच्च स्तर 80,525 और निचला स्तर 80,159 बनाया। सुबह 10:17 पर सेंसेक्स में 150 अंकों की बढ़त देखी गई। वहीं निफ्टी ने अपने कारोबार की शुरुआत 24,620 के स्तर पर की। निफ्टी ने आज का उच्च स्तर 24,694 और निचला स्तर 24,605 बनाया।

एशियाई कारोबार में आज ये बाजार बंद

एशियाई कारोबार पर नजर डालें तो आज चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स में नेशनल डे और मिड-ऑटम फेस्टिवल के चलते कारोबार बंद रहा। जापान का निक्केई 1.2% की गिरावट के साथ 44,400 के स्तर पर नजर आया, जबकि कोरिया के कॉस्पी में 0.80% की तेजी दर्ज की गई और कारोबार 3,452 के स्तर पर नजर आया। इससे पहले अमेरिका का डॉव जोन्स 29 सितंबर को 0.18% की बढ़त के साथ 46,398 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नैस्डैक कंपोजिट में 0.30% और एस एंड पी 500 में 0.41% की तेजी रही।

बीते दिन कैसा था कारोबार?

बीते दिन 30 सितंबर के कारोबार पर नजर डालें तो भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। मंगलवार को सेंसेक्स 97 अंकों की गिरावट के साथ 80,267 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 23 अंकों की गिरावट के साथ 24,611 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप 17 अंकों की बढ़त के साथ 44,916 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि बीएसई स्मॉल कैप 52,195 के स्तर पर फ्लैट कारोबार करता नजर आया। बीते दिन अदानी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और जेएसडब्ल्यू स्टील में शानदार तेजी रही, जबकि इंडिगो, आईटीसी और बजाज फिनसर्व 2% तक टूटकर बंद हुए।

3 अक्टूबर का दिन बेहद महत्वपूर्ण

वहीं भारतीय शेयर बाजार के लिए 3 अक्टूबर का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा। लेकिन 3 अक्टूबर को बाजार में हलचल होने की उम्मीद है। आरबीआई मीटिंग से लेकर टेक्निकल फैक्टर्स, 3 अक्टूबर को बाजार की चाल तय कर सकते हैं। अब देखना होगा कि बाजार किस दिशा में आगे बढ़ता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews