Stock Market Crash : शेयर बाजार में दिखाई दी बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक टूटा, यहां जाने निफ्टी का हाल

Stock Market Crash: आज दोपहर के बाजार के समय भारतीय शेयर बाजार में अचानक से भारी गिरावट देखने को मिल रही है। जानकारी के अमुसार बीएसई का बाजार पूंजीकरण सुबह के 451.83 लाख करोड़ रुपये से घटकर 446.05 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है
Stock Market Crash : शेयर बाजार में दिखाई दी बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक टूटा, यहां जाने निफ्टी का हाल

Stock Market Crash : भारतीय शेयर बाजार में अचानक से भारी गिरावट देखने को मिली है। दरअसल बीएसई का सेंसेक्स 800 अंकों की गिरावट के साथ 79,584 पर पहुंच गया है, जो 80,000 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे है। वहीं, निफ्टी की बात की जाए तो 250 अंक तक टूटकर 24,197 के स्तर पर आ गया है। इस गिरावट के चलते बीएसई का बाजार पूंजीकरण सुबह के 451.83 लाख करोड़ रुपये से घटकर 446.05 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है, यानी निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो गया है।

दरअसल कमजोर वैश्विक बाजार संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 767.54 अंक (0.96%) की गिरावट के साथ 79,584 के स्तर पर आ गया है। वहीं, निफ्टी 235.70 अंक (0.96%) गिरकर 24,197 पर ट्रेड कर रहा है।

भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर नए ऐतिहासिक शिखर पर शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 129.72 अंकों या 0.16% की बढ़त के साथ 80,481.36 पर खुला था। एनएसई का निफ्टी 26.65 अंक या 0.11% चढ़कर 24,459.85 के स्तर पर खुला था।

बाजार खुलने के आधे घंटे बाद सेंसेक्स कुल 217.41 अंक या 0.27% गिरकर 80,134 पर और निफ्टी 52.85 अंक या 0.22% की गिरावट के साथ 24,380 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई नुकसान में हैं, जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग फायदे में

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews