Stock Market Holiday: मुहर्रम के मौके पर आज शेयर बाजार में नहीं होगा कारोबार, BSE-NSE दोनों रहेंगे बंद

Stock Market Holiday: आज यानी 17 जुलाई को घरेलु शेयर बाजार में अवकाश रहने वाला है। दरअसल आज मुहर्रम के मौके पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) दोनों बंद रहने वाले हैं।
Stock Market Holiday: मुहर्रम के मौके पर आज शेयर बाजार में नहीं होगा कारोबार, BSE-NSE दोनों रहेंगे बंद

Stock Market Holiday: आज मुहर्रम के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार में अवकाश रहेगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) दोनों बुधवार, यानी 17 जुलाई को बंद रहेंगे। वहीं बीएसई के अनुसार, इक्विटी डेरिवेटिव, एसएलबी, करेंसी डेरिवेटिव और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव सेगमेंट भी इस दिन बंद रहेंगे। जानकारी के अनुसार इस सप्ताह, पांच के बजाय चार दिन ही कारोबार होगा।

बीएसई कैलेंडर के अनुसार आगामी अवकाश

दरअसल बीएसई कैलेंडर के अनुसार, बाजार का मुहर्रम 2024 दसवां अवकाश है। इसके बाद साल के अंत तक पाँच और स्टॉक मार्केट हॉलिडे होंगे। ये छुट्टियाँ निम्नलिखित तिथियों पर होंगी:

स्वतंत्रता दिवस (गुरुवार, 15 अगस्त)
महात्मा गांधी जयंती (बुधवार, 02 अक्टूबर)
दीवाली (शुक्रवार, 01 नवंबर)
गुरुनानक जयंती (शुक्रवार, 15 नवंबर)
क्रिसमस (बुधवार, 25 दिसंबर)

तिमाही नतीजे जारी रहेंगे

हालांकि, आज शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा, लेकिन वित्त वर्ष 2024-2025 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए तिमाही नतीजे निर्धारित समय के अनुसार घोषित किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार आज के दिन एशियन पेंट्स लिमिटेड, एलेकॉन इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड, एलटीआईमाइंडट्री लिमिटेड और हैथवे केबल एंड डेटाकॉम लिमिटेड सहित 22 कंपनियां अपने जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

दरअसल, नेशनल कमोडिटी एक्सचेंज (NCDEX) और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) की सुबह की शिफ्ट, जो सुबह 9:00 IST से शाम 17:00 IST तक चलती है, चालू नहीं होगी। ये कमोडिटी एक्सचेंज शाम 5 बजे से पुनः संचालन में आएंगे।

मंगलवार को शेयर बाजार की क्लोजिंग

बता दें कि मंगलवार को बाजार बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 52 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 80,716 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 26 अंकों की तेजी के साथ 24,613 पर बंद हुआ। इसी दिन सेंसेक्स ने अभी तक का उच्चतम स्तर 80,898.30 और निफ्टी ने 24,661.25 का नया रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews