बढ़त के साथ खुला आज शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी 50 उछाल, एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड के IPO में बोली लगाने का आज अंतिम दिन

आज भारतीय शेयर बाजार में कारोबार के दौरान तेजी का माहौल देखने को मिल रहा है। आज सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के दौरान हरे निशान में कामकाज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आज के कामकाज में बैंकिंग, ऑटो सहित सभी सेक्टरोल इंडेक्स में बढ़त नजर आ रही है।
आज भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स में 500 अंक की बढ़त, निफ्टी में भी हरा निशान, पढ़ें यह खबर

भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 26 नवंबर को तेजी का माहौल देखने को मिल रहा है। आज सेंसेक्स में 270 अंक की तेजी नजर आ रही है। जिसके चलते आज सेंसेक्स ने अपना कारोबार 80,380 के स्तर पर शुरू किया है। जबकि निफ्टी की बात की जाए तो आज निफ्टी में 80 अंक की तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी ने अपना कामकाज 24,300 के स्तर पर शुरू किया है। आज के कामकाज के दौरान बैंकिंग ऑटो सहित सभी सेक्टरोल इंडेक्स में हरा निशान दिखाई दे रहा है।

आज कामकाज के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयर में से 15 में हरा निशान नजर आया। जबकि 19 में लाल निशान में कारोबार दिखाई दिया। वहीं निफ्टी पर नजर डाली जाए तो आज निफ्टी 50 में 28 में तेजी और 22 में गिरावट दिखाई दे रही है। NSE के सभी सेक्टरोल इंडेक्स आज तेजी के साथ कामकाज करते हुए दिख रहे हैं।

जानें एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों की तरफ नजर डालें तो आज का कामकाज गिरावट लेता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल आज जापान के निक्‍केई में 1.34% की बढ़त नजर आ रही है। इसके साथ ही कोरिया के कॉस्पी में भी 0.56% की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.25% की तेजी लेता हुआ नजर आ रहा है। इससे पहले 25 नवंबर को अमेरिका का कारोबार देखा जाए तो डाओ जोंस 0.99% की बढ़त लेकर 44736 पर और एस&पी 500 0.30% उछलकर 5,987 पर बंद हुआ है।

एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड के IPO का अंतिम दिन

वहीं आज एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड के IPO का अंतिम दिन है। जिन निवेशकों को आईपीओ के लिए बोली लगाना है वे आज बोली लगा सकते हैं। पिछले दो दिनों में इस आईपीओ को 12.258 में गुना सब्सक्राइब किया गया है। रिटेल कैटेगरी पर नजर डाली जाए तो इस आईपीओ को अब तक 8.82 गुना सब्सक्राइबर्स मिले हैं। जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स आईबी कैटेगरी में 2.258 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर कैटेगरी में 34.66 गुना सब्सक्राइबर मिले हैं। बता दें कि कंपनी के शेयर 29 नवंबर को मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 650.43 करोड रुपए जुटाने वाली है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews