
__indian stock market
आज यानी बुधवार, 23 जुलाई को हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में नजर आया। आज सेंसेक्स में ढाई सौ अंकों की तेजी के चलते कारोबार 82450 के स्तर पर शुरू हुआ, जबकि निफ्टी में भी 80 अंकों की तेजी देखने को मिली, जिसके चलते कारोबार 25130 के स्तर पर देखने को मिला है। आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 शेयर तेजी लेते हुए कारोबार करते नजर आए, जबकि तीन शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। वहीं निफ्टी की बात की जाए तो आज 50 में से 40 शेयरों में तेजी नजर आ रही है, जबकि 10 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।
आज हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन टाटा मोटर्स, एयरटेल और अदानी पोर्ट के शेयर 1% तक की तेजी लेते हुए दिखाई दिए, हालांकि एसबीआई, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। वहीं एनएसई पर रियल्टी सेक्टर में आज 1.50 प्रतिशत की गिरावट नजर आई है, हालांकि मेटल, फार्मा और ऑटो सेक्टर में तेजी का दौर देखने को मिल रहा है।
एशियाई बाजार के कारोबार पर डालें नजर
एशियाई बाजार के कारोबार पर नजर डालें तो आज जापान के निक्केई में 3.21% की तेजी देखने को मिली है, जिसके चलते कारोबार 41053 के स्तर पर शुरू हुआ है। वहीं कोरिया के कॉस्पी में आज 0.022 प्रतिशत की तेजी के चलते कारोबार 3170 के स्तर पर शुरू हुआ है। दूसरी तरफ हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स आज 0.98% की तेजी के साथ 25375 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में भी आज 0.75 प्रतिशत की तेजी के चलते 3608 पर कारोबार देखा गया है। इससे साफ समझा जा सकता है कि आज एशियाई बाजारों में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है।
बीते दिन का मार्केट कैसा था?
दरअसल, इस हफ्ते मार्केट में तेजी का रुख होने का दावा किया जा रहा था। हालांकि शुरुआत के 2 से 3 दिन में लगातार तेजी देखने को मिली है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय शेयर बाजार इस हफ्ते अच्छा कारोबार करता हुआ दिख रहा है। बीते दिन के कारोबार पर नजर डाली जाए तो हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 14 अंक गिरकर 82187 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 30 अंकों की गिरावट के चलते कारोबार 25061 के स्तर पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में हरे निशान के साथ जबकि 18 में लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 50 में से 16 में हरे निशान और 33 में लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ। अब देखना होगा कि दिन के कारोबार में बाजार किस तरफ पलटी मारता है।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

