आज Stock market में जबरदस्त तेजी, ऑल टाइम हाई के करीब पहुंचा बाजार, Sensex में 68 अंक की बढ़त

आज यानी 28 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार (Stock market) में शुरूआती कारोबार बड़ी तेजी नजर आ रही है। दरअसल आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कारोबार के दौरान 68 अंक की बढ़त लेता हुआ दिखाई दिया है।
आज भारतीय शेयर बाजार फ्लैट कारोबार, सेंसेक्स 77,700 पर पहुंचा, जानिए निफ्टी में कैसा है कारोबार?

भारतीय शेयर बाजार (Stock market) में आज, यानी 28 अगस्त को जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। दरअसल सेंसेक्स ने 68 अंकों की तेजी के साथ 81,779 के स्तर से कारोबार की शुरुआत की है, जबकि निफ्टी की बात करें तो निफ्टी ने भी 10 अंकों की बढ़त लेकर 25,030 पर अपने दिन का कारोबार शुरू किया है। वहीं इस मजबूत शुरुआत ने निवेशकों में एक बार फिर उत्साह भर दिया है।

दरअसल सेंसेक्स, जो प्रमुख भारतीय शेयर बाजार सूचकांक है, ने 68 अंकों की तेजी के साथ ही 81,779 के स्तर से आज की ट्रेडिंग की शुरुआत की है। वहीं इस दौरान सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी देखी गई, जबकि 12 शेयरों में गिरावट आई। दूसरी ओर, निफ्टी, जो 50 शेयरों पर आधारित है, में 10 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 25,030 पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी के 50 में से 28 शेयरों में वृद्धि देखी गई, जबकि 18 शेयरों में आज के कारोबार के दौरान गिरावट दिखाई दी है।

आज प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड के IPO का दूसरा दिन

वहीं आपको बता दें कि प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड का आईपीओ आज अपने दूसरे दिन में प्रवेश कर चुका है। दरअसल पहले दिन ही इसे 2.17 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ है। वहीं रिटेल श्रेणी में आईपीओ को 1.91 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है, जबकि क्वालिफाइड इंस्टीटूशनल बायर्स (QIB) ने 0.04 गुना और नॉन-इंस्टीटूशनल इन्वेस्टर्स (NII) ने 5.53 गुना सब्सक्रिप्शन किया है। दरअसल यह आंकड़े आईपीओ की सफलता को दुख रहे हैं।

बाजार के (Top Gainers)

जानकारी के अनुसार आज के ट्रेडिंग सत्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), और हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) के शेयरों में खासा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं सेंसेक्स में सुबह 9:36 बजे के आसपास मिश्रित कारोबार देखने को मिला, जिसमें 30 शेयरों में से 13 में वृद्धि और 17 में गिरावट दर्ज की गई थी।

दरअसल एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) पर मार्केट कैपिटलाइजेशन 459.06 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) पर यह आंकड़ा 463.95 लाख करोड़ रुपये के उच्च स्तर पर है। इसके साथ ही जानकारी दे दें कि बीएसई पर कुल 3030 शेयरों का कारोबार हो रहा है, जिनमें से 2044 शेयरों में वृद्धि देखी जा रही है, 865 शेयरों में कमी आई है, और 121 शेयरों के दाम स्थिर बने हुए हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews