शेयर बाजार में भारी गिरावट, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का, Nifty भी 25,000 के नीचे

मंगलवार, 27 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई, लेकिन कुछ ही देर में भारी बिकवाली हावी हो गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी भी 25,000 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया।
क्या आज भारतीय शेयर बाजार में हो रहा कारोबार? जानिए महावीर जयंती पर की छुट्टी है या नहीं? पढ़ें खबर

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन, मंगलवार (27 जनवरी) को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। सपाट शुरुआत के बाद बाजार में बिकवाली हावी हो गई, जिसके चलते प्रमुख सूचकांक लाल निशान में कारोबार करते दिखे। सुबह करीब 9:25 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 401 अंक लुढ़ककर 81,135 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 104 अंक की गिरावट के साथ 24,944 के स्तर पर आ गया था।

कैसी रही बाजार की शुरुआत?

इससे पहले, बाजार की शुरुआत लगभग स्थिर हुई थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 100.91 अंकों (0.12%) की मामूली गिरावट के साथ 81,436.79 पर खुला। वहीं, निफ्टी 50 ने 14.70 अंकों (0.06%) की हल्की बढ़त के साथ 25,063.35 पर कारोबार शुरू किया था। हालांकि, यह शुरुआती बढ़त ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और निफ्टी भी कुछ ही मिनटों में लाल निशान में फिसल गया।

इन शेयरों में दिखी तेजी और मंदी

शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई पर कुछ शेयरों में तेजी देखने को मिली, जिनमें एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, टाटा स्टील और अडानी पोर्ट्स प्रमुख थे। वहीं, गिरावट वाले शेयरों की सूची में महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक, एटरनल, मारुति और रिलायंस जैसे बड़े नाम शामिल रहे।

पिछले कारोबारी सत्र का हाल

बता दें कि पिछले कारोबारी सत्र, यानी शुक्रवार (23 जनवरी) को भी बाजार में जबरदस्त बिकवाली का माहौल था। उस दिन सेंसेक्स 769.67 अंक (0.94%) गिरकर 81,537.70 पर बंद हुआ था। इसी तरह, निफ्टी 50 भी 241.25 अंक (0.95%) फिसलकर 25,048.65 के स्तर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स में भी गिरावट दर्ज की गई थी, जो बाजार में चौतरफा कमजोरी का संकेत था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews