Stock Market: आज घरेलु शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स (Sensex) 200 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी (Nifty) भी दिखा मजबूत

jump in Stock Market: शेयर बाजार (Stock Market Live) में आज खासा उत्साह देखने को मिला है, आज सेंसेक्स (Sensex) ने 200 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 73,900 के स्तर पर कामकाज किया है। कल की तेजी के बाद, आज का कारोबार निवेशकों के लिए एक बार फिर उत्साह बड़ा देने वाला दिखाई दे रहा है।
Stock Market: आज घरेलु शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स (Sensex) 200 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी (Nifty) भी दिखा मजबूत

jump in Sensex and Nifty: आज यानी बुधवार 24 अप्रैल को शेयर बाजार (Stock Market Live) में एक अच्छी तेजी देखने को मिली है, जानकारी के मुताबिक बीएसई (BSE) पर सेंसेक्स (Sensex) ने 200 अंक से अधिक की तेजी के साथ 73,900 के स्तर पर कारोबार किया है। निफ्टी (Nifty) भी इस उछाल में शामिल होकर 40 अंक की अधिक तेजी के साथ 22,400 के स्तर पर आज का कारोबार (Stock Market Today) कर रही है। वहीं इस उछाल के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी देखने को मिल रही है। जबकि 2 में गिरावट देखि गई हैं।

आज के टॉप गेनर्स (Today’s Top Gainers):

आज भारतीय शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार के दौरान निफ़्टी एफएमसीजी इंडेक्स को छोड़कर सभी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। जानकारी के अनुसार शेयर बाजार के शुरुआती कामकाज में तेजी दिखाने वाले शेयरों में नेस्ले इंडिया, सिप्ला, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, बीपीसीएल, हीरो मोटोकॉर्प और कोल इंडिया के शेयर दिखाई दिए। वहीं आज के बाजार में कमजोरी वाले शेयर कि बात की जाए तो इनमें टाटा कंज्यूमर, एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ, इंफोसिस, ब्रिटानिया, आईटीसी और पावर ग्रिड के शेयर शामिल थे।

आज का बाजार:

दरअसल बुधवार के बाजार की बात की जाए तो शेयर बाजार के कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ होने की उम्मीद पहले से जताई जा रही थी। जानकारी दे दें कि पहले से संकेत मिल रहे थे कि आज गिफ्ट निफ्टी की शुरुआत मजबूती से हो सकती है। दरअसल भारतीय शेयर बाजार में तेजी रहने का कारण भारत में कंपनियों की तिमाही नतीजे बेहतर होना भी हैं। इसके साथ ही एशियाई शेयर बाजारों में बुधवार सुबह के कामकाज में तेजी देखी गई थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews