Success Story: बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के बीच काफी फेमस है Frooti, आज करोड़ों में है कंपनी का टर्नओवर

आज के आर्टिकल में हम आपको ऐसी बिजनेस वूमेन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपने पारिवारिक बिजनेस को बहुत ही अच्छे तरीके से समझा और अपनी कंपनी को बुलंदियों पर पहुंचाया।
Success Story: बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के बीच काफी फेमस है Frooti, आज करोड़ों में है कंपनी का टर्नओवर

Frooti Success Story : आजकल लोग सरकारी नौकरी के पीछे ना भागकर बिजनेस में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। क्योंकि इसमें कोई पाबंदी नहीं होती और ना ही के नीचे दबकर काम करना पड़ता है, बल्कि इसमें आपको बहुत ही पैसा भी मिलता है। कुछ लोगों को सफलता बहुत जल्दी मिल जाती है, तो कुछ लोगों को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। वहीं, नौकरी की बात करें या फिर बिजनेस की महिलाएं हर जगह खुद को नंबर वन साबित कर रहे हैं। इनका योगदान अब उद्यमियों के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रही है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको ऐसी बिजनेस वूमेन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपने पारिवारिक बिजनेस को बहुत ही अच्छे तरीके से समझा और अपनी कंपनी को बुलंदियों पर पहुंचाया।

कम उम्र में संभाली बिजनेस

दरअसल, आज हम बात करेंगे नदिया चौहान की जो 17 साल की उम्र से अपने फैमिली बिजनेस को संभाल रही है। वह देश की उन चुनिंदा महिलाओं में शामिल है, जो महिला सशक्तिकरण का उदाहरण भी पेश करती है। उन्होंने फ्रूटी कंपनी को घर-घर तक पहुंचाया है। यह बच्चों से लेकर बड़े तक हर किसी का फेमस और फेवरेट पेय पदार्थ है। बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों को टक्कर देने वाली फ्रूटी कंपनी यूं ही ब्रांड नहीं बन गई है, बल्कि इसका सफल थोड़ा मुश्किल भी था।

300 करोड़ था रेवेन्यू

बता दें कि नदिया चौहान पहले से ही बिजनेस फैमिली से बिलॉन्ग करती है। उनकी फैमिली पार्ले एग्रो कंपनी के मालिक है। पार्ले एग्रो कंपनी में तरह-तरह के खाने पीने की चीज मिलती है जोकि भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। वहीं, बिजनेस में नदिया की एंट्री ने फ्रूटी कंपनी को 300 करोड रुपए से 8000 करोड रुपए तक पहुंचा दिया। इस कंपनी का टर्नओवर 8 हजार करोड रुपए से अधिक का है। जिस वक्त उन्होंने कंपनी को ज्वाइन किया था, उस वक्त कंपनी का रेवेन्यू 300 करोड़ रुपए के करीब था, लेकिन नदिया ने इसे अपनी मेहनत और लगन के साथ इसके प्रोडक्ट को और बेहतर बनाते हुए 8000 करोड़ की कंपनी बनाई।

कंपनी की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी का नेट वर्थ कभी करीब 6 बिलीयन डॉलर है। मेहनत और निरंतरता की कमी कभी भी हमें हमारे लक्ष्यों तक पहुंचने से रोक सकती है। छोटे या बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews