Success Story: 1990 में नौकरी छोड़ शुरू किया बिजनेस, आज इतनी संपत्ति के मालिक हैं संजीव बिकचंदानी

संजीव बिकचंदानी इन्फो एज इंडिया लिमिटेड (Info Edge India Ltd) के को फाउंडर है जोकि naukri.com,  jeevansathi.com सहित अन्य वेबसाइट को ऑपरेट करती है।
Success Story: 1990 में नौकरी छोड़ शुरू किया बिजनेस, आज इतनी संपत्ति के मालिक हैं संजीव बिकचंदानी

Sanjeev Bikhchandani Success Story : सफलता एक ऐसी चीज है जो हर मेहनत करने वालों को मिलती है। दरअसल, लोग सक्सेस पाने के लिए कड़ी-से-कड़ी मेहनत करते हैं। इसके लिए वह दिन-रात एक कर देते हैं। ऐसी कहावत भी है कि अगर लक्ष्य बनाकर हौसले के साथ किसी काम को अंजाम देने की ठान ली जाए तो फर्श से अर्श तक पहुंचने में टाइम नहीं लगता। आज के समय में लोग नौकरी के पीछे ना भाग कर खुद का बिजनेस स्टार्टअप करने में ध्यान दे रहे हैं। आज देश भर में ऐसे बहुत से उधर उदाहरण है, जो लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहे हैं। इनमें से भारतीय कॉरपोरेट सेक्टर भी शामिल है। जिसमें बिजनेसमैन बहुत ही छोटे लेवल से अपने बिजनेस की शुरुआत करते हैं और कुछ दिन मेहनत करने के बाद वह एक बड़ी मुकाम तक पहुंच जाते हैं। ऐसी ही एक सक्सेस स्टोरी आज हम आपको बताने जा रहे हैं जोकि आज अरबपति की लिस्ट में शामिल है। आज हम आपको भारतीय अरबपति संजीव बिकचंदानी के बारे में बताएंगे। जिनकी स्टोरी काफी दिलचस्प है और खास बात यह है कि इस बिजनेस को उनकी पत्नी ने फुल सपोर्ट किया। इस वजह से आज वह करीब 50,000 करोड रुपए की कंपनी के मालिक हैं।

अहमदाबाद से की पढ़ाई

बता दें कि संजीव बिकचंदानी इन्फो एज इंडिया लिमिटेड (Info Edge India Ltd) के को फाउंडर है जोकि naukri.com,  jeevansathi.com सहित अन्य वेबसाइट को ऑपरेट करती है। आज कंपनी बहुत सारी मल्टीनेशनल कंपनी को टक्कर देती है। इस तरह संजीव बिकचंदानी देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल है। हालांकि, इस सफर तक पहुंचना उनके लिए बहुत ही आसान नहीं रहा है, लेकिन मेहनत के दम पर आज वह इस मुकाम पर पहुंच चुके हैं कि हर कदम पर उन्हें इज्जत और सम्मान मिलता है। संजीव ने IIM अहमदाबाद से डिग्री हासिल की। जिसके बाद उन्होंने सुरभि से शादी रचाई जोकि इसी कॉलेज से पढ़ाई की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पढ़ाई पूरी करने के बाद संजीव 1989 में पहली नौकरी ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन के साथ शुरू की, लेकिन उनका मन तो कहीं और ही था। वह चाहते थे कि उनका खुद का बिजनेस हो। इसलिए वह अपनी पत्नी से इस बारे में राय भी लिया। जिसके बाद वह नौकरी छोड़ने को तैयार हो गए। वह बहुत ही शिद्दत के साथ काम को करते थे, लेकिन इसके साथ-साथ वह बिजनेस प्लैनिंग भी करते रहे। हालांकि, जॉब को छोड़ना बहुत रिस्की था। इसके बावजूद उन्होंने नौकरी छोड़ी। इस दौरान उनकी पत्नी ने उनका हौसला बढ़ाया। जिस वक्त संजीव ने नौकरी छोड़ी थी उसे वक्त उनकी पत्नी नौकरी करती रही। फिर साल 1990 में उन्होंने Info Edge India Ltd की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने सेकंड हैंड कंप्यूटर का इस्तेमाल किया और अपने बिजनेस को किसी भी तरह छोटी-मोटी रकम के साथ शुरू किया।

किया मुश्किलों का सामना

शुरुआती दिनों में तो काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा, क्योंकि कंपनी से इनकम बहुत कम ही हो रहा था। ऐसे वक्त पर उनकी पत्नी की सैलरी से संजीव को काफी मदद मिलती रही। लगभग 7 साल के संघर्ष के बाद साल 1997 में उनकी मेहनत रंग लाई, जब उन्होंने naukri.com जॉब पोर्टल की शुरुआत की। इस पोर्टल ने उनकी किस्मत को बदल कर रख दिया। वहीं, साल 2004 में उन्होंने jivansathi.com पोर्टल लॉन्च किया। जिसके 1 साल बाद उन्होंने 99acres.com लॉन्च किया जोकि रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ा हुआ है। जिसके बाद साल 2008 में उन्होंने एजुकेशन सेक्टर में एंट्री लेते हुए shiksha.com वेब पोर्टल की शुरुआत की।

नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजीव बिकचंदानी की नेट वर्थ 2.3 अरब डालर यानी कि करीब 19000 करोड रुपए से भी अधिक का है। इतने बड़े कंपनी के मालिक होने के बावजूद वह बिल्कुल सिंपल लाइफ जीते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews