Success Story: साइकिल पर नमकीन बेचकर बनाई करोड़ों की कंपनी, जानें बिपिनभाई विट्ठलभाई हदवानी की बिजनेस जर्नी

Success Story: साइकिल पर नमकीन बेचकर बनाई करोड़ों की कंपनी, जानें बिपिनभाई विट्ठलभाई हदवानी की बिजनेस जर्नी

Success Story : कहते हैं मन में किसी चीज को करने की ठान लो, तो उसे पूरी करने में पूरी कायनात लग जाती है। ऐसा ही एक कारनामा कर दिखाया है गुजरात के बिपिनभाई विट्ठलभाई हदवानी ने जिनकी कंपनी का आज IPO खुल चुका है। बता दें कि इन्होंने अपने बिजनेस को मात्र 4,500 रुपए से शुरू की थी और आज वह 1,400 करोड़ रुपए की कंपनी बन चुके हैं। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी, जिसका नतीजा है कि आज SEBI ने उनके इनिशियल पब्लिक आफरिंग यानी IPO को हरी झंडी दिखा दी है। आइए जानते हैं इनकी सक्सेस स्टोरी…

ऐसे शुरू हुई जर्नी

दरअसल, बिपिनभाई विट्ठलभाई हदवानी गोपाल नमकीन कंपनी के फाउंडर है। इस कंपनी में 80 से ज्यादा प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं, जिनमें चिप्स से लेकर नूडल्स और गुजरात की खास नमकीन शामिल है। बता दें कि बिपिनभाई विट्ठलभाई हदवानी का जन्म गुजरात में हुआ है। गांव में उनके पिता की छोटी सी दुकान थी, जिससे घर चलाना बेहद मुश्किल हो गया था। इसलिए बहुत ही कम उम्र से ही बिपिनभाई अपनी दुकान से नमकीन उठाकर साइकिल से गांव-गांव में बेचा करते थे। इसके साथ ही वह अपने पिता के काम में हाथ भी बताते थे, उन्होंने पिता की बात को नींव बनाकर आज इतनी बड़ी सफलता हासिल की है। जिसके बारे में किसी ने कभी सोचा ही नहीं था।

4500 रुपए से शुरू की बिजनेस

साल 1990 में बिपिनभाई ने राजकोट जाकर धंधा जमाया, उस वक्त उनके घर वालों को लगा कि वह अभी मजाक के मूड में है, लेकिन वह एकदम सीरियस थे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि घर वालों से उन्हें 4,500 रुपए मिले थे। जिसका उन्होंने एक छोटा सा नमकीन वेंचर शुरू किया। जिसका नाम उन्होंने गणेश रखा, लेकिन अगले 4 साल तक इसमें कुछ ज्यादा सफलता नहीं मिली। इसके साथ उन्होंने बिजनेस को शुरू किया था, उसके साथ उनका मतभेद हो गया। इस कारण उन्होंने अपने बिजनेस को अलग करने का फैसला किया। जिसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने नए-नए प्रॉडक्ट्स बनाने शुरू कर दिए।

अपनाएं पिता के मूल मंत्र

इस दौरान उन्होंने पिता के द्वारा दिए गए मूल मंत्र ज्यादा पैसा कमाने के लिए बिजनेस बढ़ाओ कीमत मत बढ़ाओ पर काम किया। हालांकि, पार्टनरशिप खत्म होने के बाद उन्हें काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा। गणेश को तो काफी लोग जान गए थे, लेकिन बिपिनभाई को कोई नहीं पहचानता था और उनका प्रोडक्ट मार्केट में बिल्कुल नया था। जिसे गुजरात के लोगों ने अभी तक नहीं चखा था, इसलिए उन्हें लोगों तक पहले ट्रस्ट को बनाया और गोपाल नमकीन के नाम से कंपनी की शुरुआत की। लगभग 4 साल तक बिपिनभाई और उनकी पत्नी दक्षा दिन-रात मेहनत की है। धीरे-धीरे उनके नमकीन की मांग बढ़ने लगी। उन्होंने राजकोट से कुछ दूर जमीन खरीदा और वहां पर मैन्युफैक्चरिंग का काम शुरू किया।

बिक्री का बढ़ा आंकड़ा

धीरे-धीरे उनके कंपनी की सील 1 करोड रुपए तक पहुंच गई। साल 2012 में गोपाल स्नैक्स ने 100 करोड रुपए की। बिक्री का आंकड़ा हुआ जोकि बहुत ही बड़ी अचीवमेंट थी। इसके बाद भी उन्होंने लोगों के डिमांड को देखते हुए अपने प्रोडक्ट्स को बेहतर-से-बेहतर बनाने की प्रयास नहीं छोड़ी।

बिपिनभाई की नेट वर्थ

बिपिनभाई के नेट वर्थ की बात करें, तो साल 2017 में उनकी सेल्स 620 करोड रुपए तक पहुंच गई थी। इस दौरान उन्होंने विज्ञापन पर एक भी पैसे खर्च नहीं किए थे। जिसके बाद साल 2021 में उनकी कंपनी 1,128 करोड रुपए की सेल की। वहीं, 2023 में उनकी कंपनी का टर्नओवर 1,394 करोड़ तक पहुंच चुकी है। बता दें कि उनकी कंपनी में रोज 1 करोड़ से अधिक प्रोडक्ट्स का उत्पादन होता है। इसके साथ ही महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 10 अन्य राज्यों में उनके प्रोडक्ट्स सेल्स होते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews