Employee News: यह कंपनी देने वाली है अपने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, 8 महीने की सैलरी बोनस के तौर पर देने का बड़ा ऐलान!

Employee News: 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में एयरलाइन का रेवेन्यू 7 प्रतिशत बढ़कर 19 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जिससे कंपनी को भारी मुनाफा हुआ है। वहीं अब कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी का ऐलान किया है।
Employee News: यह कंपनी देने वाली है अपने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, 8 महीने की सैलरी बोनस के तौर पर देने का बड़ा ऐलान!

Employee News: टाटा ग्रुप के साथ मिलकर विस्तारा एयरलाइन्स चलाने वाली सिंगापुर एयरलाइंस (Singapore Airlines) ने अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी का ऐलान किया है। दरअसल कंपनी ने अपने शानदार वित्तीय परिणामों के चलते स्टाफ को आठ महीने की सैलरी बोनस के रूप में देने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में एयरलाइन का रेवेन्यू 7 प्रतिशत बढ़कर 19 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जिससे कंपनी को भारी मुनाफा हुआ है।

शानदार वित्तीय नतीजे और बोनस

दरअसल सिंगापुर एयरलाइंस के वित्तीय परिणाम बेहद सकारात्मक रहे हैं। कंपनी का पैसेंजर रेवेन्यू 17.3 प्रतिशत बढ़कर 15.7 अरब डॉलर हो गया है, जबकि कार्गो सेल 40 प्रतिशत कम होकर 2.1 अरब डॉलर पर आ गई है। इसके बावजूद, कंपनी का कुल मुनाफा काफी बढ़ा है। इस मुनाफे के चलते कंपनी ने अपने कर्मचारियों को पिछले साल भी 6.65 महीने की सैलरी बोनस के रूप में दी थी। इस साल कंपनी ने इसे बढ़ाकर आठ महीने की सैलरी बोनस के रूप में देने का निर्णय लिया है।

अन्य एयरलाइन्स की बोनस घोषणाएं

सिंगापुर एयरलाइंस के अलावा, दुबई की एमिरेट्स एयरलाइन्स (Emirates Airlines) ने भी अपने स्टाफ को 20 हफ्ते की सैलरी बोनस के रूप में देने की घोषणा की थी। एमिरेट्स ग्रुप को पिछले वित्तीय वर्ष में 5.1 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ था, जिसमें 71 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी। पिछले दो वर्षों में एमिरेट्स को 8.1 अरब डॉलर का लाभ हुआ है, जिसके चलते उन्होंने अपने कर्मचारियों को भी बोनस देने का फैसला किया।

सिंगापुर एयरलाइंस और एमिरेट्स एयरलाइंस जैसी प्रमुख एयरलाइंस की ओर से कर्मचारियों को दिए जा रहे इन बड़े बोनस से यह स्पष्ट होता है कि एयरलाइन उद्योग में तेजी से सुधार हो रहा है और कंपनियां अपने कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए पुरस्कृत कर रही हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews