Tax Saving Tips: वित्त वर्ष 2023 में ऐसे बचाएं टैक्स, अजमाएं ये 5 तरीकें, यहाँ देखें

Tax Saving Tips: वित्त वर्ष 2023 में ऐसे बचाएं टैक्स, अजमाएं ये 5 तरीकें, यहाँ देखें

Tax Saving Tips: बजट 2023-24 की पेशकश होने वाली है। यदि आप नए वित्त वर्ष में टैक्स को लेकर परेशान हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है। हम आपको कुछ ऐसे तरीकें बचाने जा रहे हैं, जिससे आप टैक्स की बचत कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस तरीकों से आप शानदार रिटर्न भी पा सकते हैं। कई ऐसे ऑप्शन बैंकों और सरकार द्वारा दिए जाते हैं, जो ना सिर्फ आपकी मदद टैक्स बचाने में करते हैं बल्कि आपको मुनाफा कमाने का अवसर भी देते हैं।

इनपर मिलती है टैक्स छूट की सुविधा

आप हाउसिंग रेंट, एजुकेशन लोन, होम लोन और लीव ट्रैवल अलाउंस के जरिए भी टैक्स बचा सकते हैं। इन सभी पर टैक्स छूट की सुविधा दी जाती है।

नेशनल पेंशन स्कीम

एनपीएस भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली खास योजना है। इस स्कीम के जरिए आप रिटायरमेंट के बाद अच्छी-खासी रकम जमा कर सकते हैं। इसमें निवेश करने पर 9 से 12 फीसदी का ब्याज मिलता है। साथ ही टैक्स फ्री की सुविधा भी मिलती है।

पोस्ट ऑफिस की ये योजनाएं आएंगी काम

पोस्ट की कई योजनाओं में टैक्स छूट की सुविधा मिलती है। इस लिस्ट में सुकन्या समृद्ध योजना, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), यूलिप, एनएससी और अन्य स्कीम शामिल है। इनपर ब्याज दरें भी काफी अच्छी मिलती है।

एफडी बन सकता है सही ऑप्शन

आरबीआई द्वारा रेपो रेट में वृद्धि करने के बाद कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में इजाफा किया है। जिसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के बैंक शामिल है। आप एक निर्धारित समय की एफडी करवाकर टैक्स बचा सकते हैं। इतना ही नहीं शानदार मुनाफा भी कमा सकते हैं।

हेल्थ इंश्योरेंस आएगा काम

टैक्स बचाने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस भी अच्छा ऑप्शन बन सकता है। इनकम टैक्स एक्ट सेक्शन 80D के तहत मेडिकल एमर्जेंसी के लिए ली गई पॉलिसी में टैक्स छूट की सुविधा मिलती है।

निवेश से पहले इन बातों का ख्याल

यदि आप निवेश कर रहे हैं तो इस बात का ख्याल रखें की आपका टारगेट सही हो। कई बार लोग टैक्स सेविंग के चक्कर में बड़ी गलतियाँ भी कर बैठते हैं।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम, शेयर मार्केट और योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा हो सकता है। कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews