ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया बड़ा झटका, अब केवल वॉइस कॉलिंग और SMS के टैरिफ प्लान भी करवाने होंगे उपलब्ध

ट्राई द्वारा टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दिया गया है, कि अब कंपनियों को वॉइस कॉलिंग और एसएमएस के टैरिफ प्लान भी उपलब्ध कराने होंगे। जिससे बिना जरूरत यूजर्स को डेटा प्लान पर अपना पैसा खर्च नहीं करना पड़े।
ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया बड़ा झटका, अब केवल वॉइस कॉलिंग और SMS के टैरिफ प्लान भी करवाने होंगे उपलब्ध

महंगे रिचार्ज प्लान को लेकर यूजर्स द्वारा लंबे समय से शिकायत की जा रही है। वहीं अब इन शिकायतों को ध्यान में रखते हुए ट्राई ने एक बड़ा निर्णय लिया है। अब ट्राई द्वारा कंपनियों को आदेश दिया गया है, कि केवल वॉइस कॉलिंग और एसएमएस के टैरिफ प्लान भी यूजर्स को उपलब्ध कराने होंगे। यानी अब कंपनियां अपने यूजर्स को मोबाइल डेटा देकर अतिरिक्त पैसे नहीं ले सकेगी।

बता दें कि फिलहाल यूजर्स को डेटा का अतिरिक्त पैसा अदा करना पड़ता है, जिसमें उसे अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। लेकिन अब नए आदेश के अनुसार यूजर्स को कंपनियों द्वारा सिर्फ वॉइस कॉलिंग और एसएमएस का टैरिफ प्लान भी उपलब्ध हो जाएगा।

अगले 30 दिनों में लागू हो सकता है यह नियम

ट्राई द्वारा लिए गए इस निर्णय का असर देश के करीब 15 करोड़ 2G यूजर्स पर होगा। जो अपने प्लान में अतिरिक्त पैसा खर्च करना नहीं चाहते हैं, जिन यूजर्स को वॉइस कॉलिंग की जरूरत पड़ती है। ऐसे में उन्हें मजबूरन डाटा का प्लान चुनना पड़ता है। ट्राई द्वारा दिया गया यह आदेश अगले 30 दिनों में लागू हो सकता है। ट्राई द्वारा दिए गए इस आदेश के तहत अब मौजूदा रिचार्ज प्लान के साथ-साथ अब वॉइस कॉलिंग प्लान भी उपलब्ध कराने होंगे।

ट्राई ने कंपनियों को दिया बड़ा झटका

दरअसल यह प्लान उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जिन्हें सिर्फ वॉइस कॉलिंग या एसएमएस की जरूरत होती है। जिन्हें डाटा की जरूरत नहीं होती है। इसके साथ ही उन यूजर्स को भी फायदा मिल सकेगा जो, अपने फोन में ड्यूल सिम रखते हैं। हालांकि इसका विरोध टेलीकॉम कंपनियों द्वारा किया गया था। सभी कंपनी अब 2G नेटवर्क से 4G नेटवर्क में तेजी से शिफ्ट करने लगी है। जिससे कमाई को बढ़ाया जा सके। हालांकि इसके चलते भी कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान को महंगा किया था। वहीं अब ट्राई की ओर से इन कंपनियों को बड़ा झटका दिया गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews