Tesla in India: टेस्ला की भारत आने की तैयारी तेज, अगले महीने जगह तलाश करने आ सकती हैं टीम

Tesla in India: टेस्ला की भारत आने की तैयारी तेज, अगले महीने जगह तलाश करने आ सकती हैं टीम

Tesla in India: कुछ दिनों पहले ही भारत सरकार ने अपनी नई इलेक्ट्रिक वेहिकल पॉलिसी (EV Policy) का ऐलान किया था। जिसके बाद से ही चर्चित ईवी कंपनी टेस्ला (Tesla) के भारत आने की चर्चा बढ़ गई थी। वहीं अब इससे जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल अब टेस्ला की भारत में आने की खबर पर मुहर लग गई है। दरअसल टेस्ला की ओर से एक टीम अप्रैल के अंत में भारत आने वाली है। जानकारी के अनुसार यह टीम भारत में प्लांट लगाने के लिए जगह की तलाश करने के लिए भारत आएगी। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी की नजर महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु पर सबसे ज्यादा है।

टीम अप्रैल के महीने में भारत आने वाली है:

दरअसल बुधवार को फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि, एलन मस्क (Elon Musk) के नेतृत्व वाली टेस्ला भारत में लगभग 2 से 3 अरब डॉलर का प्लांट बनाने का प्लान कर रही है। वहीं इस प्लान को लेकर अब टेस्ला की टीम अप्रैल के महीने में भारत आने वाली है। जानकारी के अनुसार टेस्ला की यह टीम प्लांट के लिए कई राज्यों का दौरा कर सकती है। दरअसल इस प्लांट के लिए सबसे उपयुक्त जमीन की तलाश टेस्ला द्वारा की जा रही है। प्राथमिकता की बात की जाए तो इसमें वह राज्य शामिल हैं, जहां पहले से ही ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री मौजूद है।

जनवरी से मार्च के बीच लगभग 386,810 गाड़ियां बेची:

जानकारी के अनुसार मार्च तिमाही में टेस्ला की सेल में बड़ी गिरावट देखि गई है। वहीं कंपनी की भारत आने की खबर भी ऐसे ही समय में सामने आई है। जानकारी देते हुए टेस्ला ने बताया कि कंपनी ने जनवरी से मार्च के बीच लगभग 386,810 गाड़ियां बेची हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में 9 फीसदी कम रही है। दरअसल बिक्री में यह गिरावट का मुख्य कारण टेस्ला के खिलाफ मजबूत हो रहे कम्पटीशन को माना जा रहा है।

इसके साथ ही एक बड़ा कारन नए ग्राहकों की संख्या में आ रही कमी भी है। वहीं कंपनी के मॉडल 3 और वाई की बिक्री सालाना आधार पर 10.3 फीसदी कम होकर 369,783 हो गई है। जबकि, टेस्ला एक्स, एस और साइबरट्रक की बिक्री में 60 फीसदी की बढ़त देखि गई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews