शानदार रही साल 2025 के आईपीओ की पहली लिस्टिंग, निवेशकों को मिला 33% का मुनाफा

भारतीय शेयर बाजार में साल 2025 के आईपीओ की पहली लिस्टिंग बेहद शानदार रही है। यह आईपीओ इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड का है। इस आईपीओ ने अपने निवेशकों को लिस्टिंग के दौरान 19.25% का मुनाफा दिया है।
शानदार रही साल 2025 के आईपीओ की पहली लिस्टिंग, निवेशकों को मिला 33% का मुनाफा

आज भारतीय शेयर बाजार में साल 2025 के पहले आईपीओ की लिस्टिंग हुई और यह लिस्टिंग बेहद शानदार रही। इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड के आईपीओ की लिस्टिंग ने निवेशकों को जोरदार रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 19% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। लिस्टिंग के बाद भी शेयर में तेजी देखने को मिली और यह उछाल के साथ ₹286.71 पर पहुंच गया।

दरअसल, इस आईपीओ का इश्यू प्राइस ₹215 था, वहीं लिस्टिंग के दौरान इसमें 19.25% का उछाल देखने को मिला, जिसके चलते यह शेयर ₹258.40 पर पहुंच गया। एनएसई पर भी इस शेयर में 19% का उछाल देखने को मिला, जिसके चलते यह ₹256 पर लिस्ट हुआ।

निवेशकों को दिया 33% का मुनाफा

लिस्टिंग के बाद भी कंपनी के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली और यह ₹286.71 पर पहुंच गया, यानी इसमें कुल 33% का उछाल देखने को मिला। इस उछाल के बाद इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड का मार्केट कैप ₹1,355 करोड़ हो गया। बता दें कि कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए कुल ₹260.15 करोड़ जुटाए हैं। यह आईपीओ 31 दिसंबर को निवेशकों के लिए खोला गया था और 2 जनवरी तक निवेशक इसमें बोली लगा सकते थे। इस दौरान इस आईपीओ को 227.67 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ। यानी ₹260 करोड़ के आईपीओ को ₹41,459 करोड़ का आवेदन प्राप्त हुआ।

क्या काम करती है कंपनी?

बता दें कि इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड कंपनी हार्वेस्टिंग इक्विपमेंट, पिक एंड कैरी क्रेन और ट्रैक्टर बनाने का कार्य करती है। कंपनी इंडो पावर ब्रांड के नाम से भी जानी जाती है। यह कंपनी बांग्लादेश, म्यांमार, नेपाल, सीरिया और सूडान जैसे देशों में अपना माल सप्लाई करती है। कंपनी का प्लांट हिमाचल प्रदेश के बद्दी में स्थित है। जून 2024 तक इस कंपनी में 996 कर्मचारी कार्यरत थे। लिस्टिंग के दौरान इस कंपनी ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। साल 2025 के पहले आईपीओ की लिस्टिंग शेयर बाजार में शानदार रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews