Gold Silver Price: ग्लोबल मार्केट की गिरावट का असर घरेलू कीमतों पर भी

-Cheat-in-the-name-of-selling-gold--

भोपाल,  डेस्क रिपोर्ट। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में सोने चांदी (Gold Silver) के भावों में आ रही गिरावट का असर घरेलू बाजार (Domestic Market) पर भी दिखाई दे रहा है। दिल्ली सराफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव (Gold Rate) 679 रुपये गिरकर 44,760 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा जबकि सोमवार को सोना (Gold) 45,439 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। मंगलवार को चांदी (Silver) भी 1,847 रुपये लुढ़क कर 67,073 रुपये प्रतिकिलो ग्राम रही जबकि संबवार को चांदी (Silver) का भाव 68,920 रुपये प्रति किलो ग्राम पर बंद हुआ था।

जानकारी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में बुधवार को सोने की कीमत (Gold Rate)10  महीने के निचले स्तर के करीब पहुँच गई हैं। बताया  जा रहा है कि जब सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर था उसके मुकाबले आज सोना करीब 11 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक टूट चुका है। गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त महीने में सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर था।

ये भी पढ़ें – Professional boxing: जहाज की छत पर मुक्के बरसाते नजर आएंगे विजेंदर सिंह

वहीं बुधवार को एमसीएक्स (MCX ) पर सोने का वायदा भाव 0.11 फीसदी गिरावट के साथ 45,500 प्रति दस ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया। यहाँ बता दें कि पिछले सात कारोबारी सत्रों में से ६ कारोबारी सत्रों में सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है।  वहीं चांदी आज मई वायदा में 396 रुपये की गिरावट के साथ 69,216 प्रति किलोग्राम पर कारोबार  करती दिखाई दी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews