56 रूपए से 1183 रुपए पर पहुंचा यह शेयर, निवेशकों को दिया 2647 फीसदी का रिटर्न

BGDL के शेयर में लगातार तीन दिन से अपर सर्किट देखने को मिल रहा है। जिसके चलते इसके निवेशकों में खुशी की लहर है। इस शेयर ने अपने निवेशकों को साल भर के अंदर 2647 फीसदी का रिटर्न दे दिया है।
भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी फिसला, पढ़ें खबर

__indian stock market

यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसने 1 साल में अपने निवेशकों को 2647 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह शेयर भारत ग्लोबल डेवलपर्स का है। BGDL के इस शेयर ने शानदार तेजी लेकर बाजार में चर्चा छेड़ दी है। पिछले तीन दिन से इस शेयर में अपर सर्किट देखने को मिल रहा है। जिससे इसकी तेजी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

यदि किसी निवेशक ने इसमें 100 रूपए निवेश किए होते तो आज उसे 2647 मिले होते। ऐसे में इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस शेयर ने अपने निवेशकों को बड़ा मुनाफा दिया है। शुक्रवार को हुए कारोबार में BGDL का यह शेयर 5% का अपर सर्किट लेकर बंद हुआ है।

1 साल पहले ₹56 पर था कंपनी का शेयर

दरअसल BGDL का यह शेयर आज से 1 साल पहले ₹56 पर था। जबकि आज यह शेयर 1183 रुपए पर पहुंच चुका है। हालांकि इस उछाल का कारण टाटा एग्रो एंड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ हुआ बड़ा सौदा माना जा रहा है। BGDL टाटा एग्रो को 1650 करोड़ रुपए के माल की आपूर्ति करने जा रही है। ऐसे में इस डील के चलते इसके शेयर में बड़ा उछाल देखने को मिला है। इस सौदे ने निवेशकों को कंपनी की ओर आकर्षित किया और निवेशकों ने इस कंपनी पर जमकर भरोसा जताया। निवेशकों ने निवेश इतना किया कि शेयर हमेशा चर्चा का विषय बना रहा और अब इस शेयर में लगातार अपर सर्किट देखने को मिल रहा हैं।

टाटा एग्रो को कई तरह के माल की आपूर्ति करने वाली BGDL

दरअसल भारत एग्रो प्रोडक्ट्स (BGDL) टाटा एग्रो को कई तरह के माल की आपूर्ति करने वाली है, इसमें चाय की पत्तियां, नारियल, सरसों और तेल, मूंगफली, जैविक, कॉफी बींस, अखरोट, बादाम और काजू जैसे सूखे माल की आपूर्ति करने वाली है। इधर बीजीडीएल कंपनी का दावा है कि टाटा एग्रो से हुए सौदे के चलते बीजेडीएल को बड़ा मुनाफा होगा। टाटा एग्रो के साथ हुई इस डील के चलते अब बीजीडीएल एग्रो निवेशकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews