शेयर बाजार में आज देखने को मिल रहा अच्छा उछाल, शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स हुआ 72,061 के पार, जानें निफ्टी का भी हाल

शेयर बाजार में आज देखने को मिल रहा अच्छा उछाल, शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स हुआ 72,061 के पार, जानें निफ्टी का भी हाल

आज भारतीय शेयर बाजार में शुरूआती कारोबार में अच्छा निवेश देखने को मिल रहा है। जिससे शुरूआती कारोबार के दौरान बाजार में रौनक है। जानकारी के अनुसार सुबह बाजार के शुरू होते ही सेंसेक्स 239 अंक की बढ़त के साथ 72,061 के स्तर पर शुरू हुआ है। वहीं निफ्टी में भी बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 15 में तेजी और 15 में गिरावट देखने को मिल रही है।

पेटीएम पर दोहरी मार:

वहीं पेटीएम दोहरी मार इस समय झेलता हुआ नजर आ रहा है। RBI के निर्देश के साथ समझौता करने के साथ साथ पेटीएम के शेयर में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार आज एक बार फिर तकरीबन पेटीएम 3% से ज्यादा की गिरावट के साथ अपना व्यापार शुरू कर रहा है।

विभोर स्टील ट्यूब्स के IPO में निवेश का अंतिम मौका:

वहीं बाजार में नई कंपनियों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी कड़ी में आज विभोर स्टील ट्यूब्स के IPO में निवेश का अंतिम मौका है, आपको बता दे यह कल 13 फरवरी को खुला था। जानकारी के अनुसार इसका प्राइस बैंड 141 रुपए से लेकर 151 रुपए प्रति शेयर है। वहीं इस IPO का साइज 72.17 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

कल की तेजी के बाद आज भी उम्मीदें:

कल बाजार में रही तेजी के बाद, आज भी शेयर बाजार में उम्मीदें बढ़ी हुई हैं। सेंसेक्स और निफ्टी में कल की बढ़त के साथ निवेशकों की आत्मविश्वास में भी सुधार हो रहा है। पेटीएम के शेयर में कल की 10% की गिरावट के बाद आज फिर गिरावट देखने को मिली है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews