सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में देखने को मिल रही तेजी, सेंसेक्स में 355 अंको का उछाल, निफ्टी 22,000 पार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में देखने को मिल रही तेजी, सेंसेक्स में 355 अंको का उछाल, निफ्टी 22,000 पार

rise in the stock market: हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने अच्छी शुरुआत की है। आज बाजार में निवेशक अच्छे रुख में दिखाई दे रहे है। आंकड़ों की बात की जाए तो शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने करीब 355 अंक की तेजी के चलते 72,400 के स्तर पर कारोबार शुरू किया है। वहीं निफ्टी में भी अच्छा उछाल देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और मात्र 7 में गिरावट देखने को मिल रही है।

एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस की आज शेयर लिस्टिंग:

वहीं आज निवेशकों के लिए एक बड़ा दिन है। दरअसल आज बाजार में एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस का शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो रहा है। जानकारी के अनुसार इसका इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी (IPO) पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 9 फरवरी से 13 फरवरी तक खुला था, दरअसल यह कंपनी ₹1,600 करोड़ जुटाना चाहती है।

बाजार में कल क्या था हाल?

आपको बता दें कल बाजार में रही तेजी के बाद, आज भी सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 227 अंक की तेजी के साथ 72,050 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी में 70 अंक की तेजी रही थी, और यह 21,910 के स्तर पर बंद हुआ था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews