Bank Loan: देश के इन 2 बड़े बैंकों ने दिया ग्राहकों को झटका, लोन किया महंगा, बढ़ेगा ईएमआई का बोझ

Loan Offers

Bank Loan: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रेपो रेट में वृद्धि के बाद कई बैंकों ने लोन को महंगा किया। हालांकि नए साल में बैंकों द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज भी बढ़ाया गया। वहीं कुछ बैंकों के लोन फिर से महंगा कर दिया है। इस लिस्ट देश के दो सबसे बैंक शामिल हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा और एचडीएफसी बैंक MCLR दरों में वृद्धि करके लोन को महंगा कर दिया है। जिससे जनता के कंधे पर बोझ भी बढ़ चुका है। लोन की बढ़ती ब्याज दरों का असर सीधा असर ईएमआई पर पड़ेगा।

एचडीएफसी बैंक नई दरें लागू

एचडीएफसी बैंक ने सोमवार को अपनी नई एमसीएलआर रेट की घोषणा की। करीब 0.25 फ़ीसदी की वृद्धि की गई है। आज से ही नई दरें लागू हो चुकी है। 1 दिन की एमसीएलआर दर बढ़कर 8.30 फीसदी से बढ़कर से 8.50 फ़ीसदी हो चुका है। एक साल के लिए दरें 8.85 फीसदी है। कुल 0.25 फीसदी की वृद्धि की गई है।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी महंगा किया लोन

वहीं दूसरी तरफ बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी लोन महंगा कर दिया है। एमसीएलआर में 30 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि की गई है। यह नई दरें 12 जनवरी 2023 से लागू होंगी। बैंक ने 0.25 फ़ीसदी की वृद्धि MCLR में की है। कर दिया है वहीं 6 महीने की एमसीएलआर को बढ़ाकर 8.15 फीसदी से बढ़ाकर 8.35 फीसदी किया गया है। 1 साल की अवधि के लिए 8.20 फीसदी की जगह 8.50 फीसदी हो चुकी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews