ये 3 बैंक दे रहे हैं FD पर 8% से ज्यादा का ब्याज, इन ग्राहकों को होगा बंपर लाभ, स्पेशल स्कीम से उठायें ऑफर का फायदा

ये 3 बैंक दे रहे हैं FD पर 8% से ज्यादा का ब्याज, इन ग्राहकों को होगा बंपर लाभ, स्पेशल स्कीम से उठायें ऑफर का फायदा

Bank FD Interest: यदि आप भी फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश कर के शानदार मुनाफा कमा सकते हैं। आरबीआई ने रेपो रेट में वृद्धि करके पहले ही ग्राहकों को झटका दे दिया है। जिसके बाद लोन और ईएमआई का बोझ भी बढ़ चुका है। लेकिन आप इन बैंकों की एफडी में इन्वेस्ट करके मोटी रकम कमा सकते हैँ। कई बैंकों ने अलग-अलग स्पेशल स्कीम शुरू कर दी है, जिसका फायदा आप भी उठा सकते हैं। कुछ बैंक में तो 9 फीसदी तक का ब्याज मिल रहा है, तो कहीं 8% का ब्याज मिल रहा है।

Yes बैंक एफडी रेट्स

यस बैंक ने ब्याज दरों में वृद्धि कर दी है। स्पेशल स्कीम कर तहत 7 दिनों से 14 दिनों में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.25 फीसदी तक का ब्याज मिल रहा है। 15-45 दिनों वाले एफडी पर 3.70 की ब्याज दर, 1 साल से 36 महीनों वाले FD पर 7 फीसदी ब्याज का लाभ मिलेगा। बैंक के 30 महीनों की स्पेशल स्कीम में आम जनता को 7.50% और सीनियर सिटीजन को 8% तक का ब्याज का फायदा मिलेगा।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेन्स बैंक की एफडी

इस बैंक की एफडी पर सीनियर सिटीजन को 4.50% से 9.26% तक का ब्याज मिल रहा है। बैंक 7 दिनों से 10 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर अच्छा ब्याज दे रहा है। यह स्पेशल स्कीम एक सीमित अवधि के लिए है, जो 20 दिसंबर तक ही वैलिड है। जिसमें आम ग्राहकों को 9.01% और वरिष्ट नागरिकों को 9.26% का ब्याज मिल रहा है।

यूनिटी स्मॉल फाइनेन्स बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट

Unity Small Finance Bank भी वरिष्ट नागरिकों को सलाना 9 फीसदी से अधिक का ब्याज मिल रहा है। आम ग्राहकों को 4.5% से लेकर 8.50% तक का ब्याज मिल रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन को 9% तक ब्याज मिल रहा है। यह लाभ 2 करोड़ रुपये से कम एफडी पर मिल रहा है। 181 और 501 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9 फीसदी से अधिक का ब्याज मिल  रहा है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी स्कीम या योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews