
Bank FD Rates: एफडी को कई लोग सेविंग का अच्छा ऑप्शन मानते हैं। बैंक समय-समय पर डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन करते हैं। नवंबर महीने के पहले सप्ताह कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। किसी ने इन्टरेस्ट रेट में इजाफा तो किसी ने कटौती की है।
इस लिस्ट में यस बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और आईसीआईसीआई बैंक शामिल है। सभी बैंकों ने 3 करोड़ रुपये के कम के एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। आइए जानें कौन-सा 7 दिन से लेकर 10 वर्ष के टेन्योर पर कितना रिटर्न दे रहा है-
इन दो प्राइवेट बैंक ने किया फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव (Private Bank FD Interest Rates)
- आईसीआईसीआई बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी है। सामान्य नागरिकों को कम से कम 3% और मैक्सिमम 7.25% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.80% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम के टेन्योर पर मिल रहा है।
- यस बैंक ने 18 महीने के टेन्योर पर मिलने दरों में कटौती कर दी है। 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए संशोधित ब्याज दरों का ऐलान भी किया है। सामान्य नागरिकों को 3.25% से लेकर 8.25% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट 3.75% से लेकर 8.25% है।
इस सरकारी बैंक ने जारी की नई ब्याज दरें (Fixed Deposit)
पब्लिक सेक्टर के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भी एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 0.75% एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट न्यूनतम 3.5% और अधिकतम 7.30% है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

