जनवरी में ये 3 लघु वित्त बैंक FD पर दे रहें तगड़ा रिटर्न, दरें 9% से ज्यादा, यहाँ देखें लिस्ट 

कई स्मॉल फाइनेंस बैंक नए साल में भी ग्राहकों को तगड़ा रिटर्न ऑफर कर रहे हैं। सामान्य नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज भी मिल रहा है। आइए जानें कौन-सा बैंक 9% से अधिक इंटेस्ट दे रहा है?
bank fd

Bank FD 2025: फिक्स्ड डिपॉजिट को सेविंग्स के लिए बेहतर ऑप्शन माना जाता है। इसमें टेन्योर के कई रेंज उपलब्ध होते हैं। निवेशक 7 दिन से लेकर 10 या 20 साल तक का इन्वेस्टमेंट इसमें कर सकते हैं। वर्तमान में स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर आकर्षक ब्याज दे रहे हैं। दरें कई सरकारी और प्राइवेट बैंकों से काफी ज्यादा है।

ऐसे कुछ बैंक है जो जनवरी 2025 में 9% से भी ज्यादा रिटर्न फिक्स्ड डिपॉजिट पर ऑफर कर रहे हैं। इस लिस्ट में नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक और यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल है।

नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (Small Finance Bank FD)

यह लघु वित्त बैंक  7 दिन से लेकर 10 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 3.25% से लेकर 9% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.75% से लेकर 9.50% है। इसमें ग्राहक 5 करोड़ रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक अपने 546 दिन से लेकर 1111 दिन के एफडी पर बैंक ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 9% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 9.50% है। दरें 24 जून 2024 से प्रभावी हैं।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Fixed Deposit)

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक भी फिक्स डिपॉजिट पर आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 8.60 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम इंटरेस्ट रेट 9.10% है। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक अपने 2 साल से अधिक और 3 साल तक के टेन्योर पर दे रहा है। 4 सितंबर 2024 से दरें  लागू है।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक भी ग्राहकों को बेहतर रिटर्न दे रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 4.50% से लेकर 9% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत एक्स्ट्रा ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न 1001 दिन के टेन्योर पर मिल रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज 9% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 9.50% है। 7 अक्टूबर 2024 से इंटरेस्ट रेट प्रभावी हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews