RBI Action: इन 4 बैंकों पर गिरी गाज, आरबीआई ने लगाया भारी जुर्माना, कहीं इनमें आपका खाता तो नहीं

rbi action

RBI Action: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की कार्रवाई अक्टूबर में जारी है। ग्राहकों की सुरक्षा और नियमों का ख्याल करते हुए आरबीआई अक्सर बैंकों के खिलाफ एक्शन लेता रहता है। 3 अक्टूबर को जारी सूचना के मुताबिक केन्द्रीय बैंक ने 4 सहकारी बैंक पर पेनल्टी ठोंकी है। ये चारों बैंक गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में स्थित हैं।

इन बैंकों पर हुई कार्रवाई

आरबीआई ने द सर्वोदय सहकारी बैंक लिमिटेड, (मडोसा) पर 6 लाख रुपये, धनेरा मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर 6.50 लाख रुपये, जनता सहकारी बैंक (गोधरा) पर 3.50 लाख रुपये और मणिनगर सहकारी बैंक लिमिटेड (अहमदाबाद) पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

क्या है वजह?

द सर्वोदय सहकारी बैंक लिमिटेड और धनेरा मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर 5 लाख से अधिक जुर्माना लगाया है। दोनों बैंकों पर कार्रवाई की वजह भी समान है। रिजर्व बैंक ने बताया कि ये बैंक” निदेशकों, रिश्तेदारों और फ़र्मों को ऋण और एडवांस जिसमें वे रुचि रखते हैं”, यूएसबी और “जमानतदार/गारंटर के रूप में निदेशक- स्पष्टीकरण” से संबंधित निर्देशों का अनुपालन करने में विफल रहें।  इसलिए इनपर मौद्रिक जुर्माना लगाया गया है ।वहीं जनता सहकारी बैंक “ट्रस्ट और संस्थानों के दान” और “निदेशकों, रिश्तेदारों और फ़र्मों को ऋण और एडवांस” से जुड़े नियमों का अनुपालन नहीं कर पाया। मणिनगर सहकारी बैंक लिमिटेड यूएसबी और “जमा पर ब्याज” से संबंधित नियमों का उल्लंघन नहीं कर पाया।

ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा असर

RBI ने स्पष्ट कर दिया है कि यह कारवाई बैंकों द्वारा की गई खामियों को देखते हुए की गई है। ग्राहक और बैंकों के बीच हो रहे लेनदेन पर इसका कोई असर नही होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews