ये हैं पोस्ट ऑफिस की 5 खास स्कीम, मिल रहा तगड़ा रिटर्न, 7% से ज्यादा ब्याज दर, यहाँ जानें डिटेल

डाकघर की कई योजनाओं पर आकर्षक रिटर्न मिल रहा है। कुछ स्कीम पर तो 8% ज्यादा ब्याज मिल रहा है। आइए जानें कौन-सी स्कीम आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है?
post office scheme

AI Generated

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस स्कीम को निवेश के लिए कई लोगों एक बेहतर विकल्प मानते है। ये योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा समर्थित होती है। सुरक्षा के साथ-साथ ब्याज भी मिलता है। सरकार हर तीन महीने में इन छोटी बचत योजनाएं के ब्याज दरों को निर्धारित करती हैं। यदि आप निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ पोस्ट ऑफिस स्कीम आपके के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं। इनपर 8% से ज्यादा ब्याज भी वर्तमान में मिल रहा है।

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर सुकन्या समृद्धि योजना है। यह स्कीम सरकार ने देश की बेटियों के लिए शुरू की है। 250 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। इसमें सेक्शन 80सी के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। 10 वर्ष से कम आयुवर्ग की लड़कियों के नाम पर अभिभावक खाता खोल सकते हैं।

इन स्कीम पर भी मिलेगा 8% से ज्यादा रिटर्न

सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम में 60 वर्ष या अधिक आयुवर्ग के लोग निवेश कर सकते हैं। इसमें भी टैक्स छूट का लाभ मिलता है। इनवेस्टमेंट की न्यूनतम राशि 1000 रुपये और अधिकतम 30 लाख रुपये है। ब्याज दर 8.20% है।

इन योजनाओं पर भी मिलेगा तगड़ा ब्याज 

  • पब्लिक प्रोविडेंट फंड पर डाकघर 7.10% ब्याज ऑफर कर रहा ही। इसकी अवधि 15 साल होती है। टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। मात्र 500 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं। अधिकतम निवेश राशि 1.5 लाख रुपये है।
  • 5 साल के एनएससी पर भी निवेशक को आकर्षक ब्याज मिल रहा है। इंटरेस्ट रेट 7.70% है। टैक्स छूट का लाभ मिलता है। हालांकि टीडीएस लागू नहीं होता। 500 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती।
  • इस लिस्ट में किसान विकास पत्र स्कीम भी शामिल है। इसमें 1000 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती। ब्याज दर 7.50% है। हालांकि टैक्स छूट का लाभ इस योजना पर नहीं मिलता।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम, एफडी, आईपीओ या शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews